पिता बनने से पहले जानिए आपको मैटरनिटी कवर वाली पॉलिसी खरीदने में किन बातों का रखना है ध्यान

ऐसे कपल (पति-पत्नी) की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें IVF या Surrogacy जैसी रिप्रोडक्टिव ट्रीटमेंट्स की जरूरत पड़ती है। इसलिए हेल्थ पॉलिसी लेते वक्त इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसमें रिप्रोडक्टिव ट्रीटमेंट शामिल हो। ज्यादातर हेल्थ पॉलिसी में मैटरनिटी कवर में सिर्फ डिलीवरी से जुड़े खर्च शामिल होते हैं। आईवीएफ या सरोगेसी जैसी चीजें शामिल नहीं होती है

अपडेटेड Jan 04, 2024 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
कुछ हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जन्म के तुरंत बाद से ही नवजात बच्चे का कवरेज ऑफर करते हैं। इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले आपको इस बात की भी जांच करनी होगी।

पिता बनने से पहले यह देख लेना जरूरी है कि आपके पास मैटरनिटी कवर (Maternity Cover) वाली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Health Insurance Policy) है या नहीं। अच्छी मैटरनिटी कवर वाली पॉलिसी होने से बच्चे के जन्म और उसके बाद के केयर पर आने वाले खर्च का बोझ कम हो जाता है। चूंकि सभी मैटरनिटी कवर में वेटिंग पीरियड होता है, इसलिए पिता बनने का प्लान बनाने से पहले ही पर्याप्त मैटरनिटी कवर वाली हेल्थ पॉलिसी खरीद लेना जरूरी है। आपको कुछ दूसरी स्थितियों को भी ध्यान में रखने की जरूरत है। ऐसे कपल (पति-पत्नी) की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें IVF या Surrogacy जैसी रिप्रोडक्टिव ट्रीटमेंट्स की जरूरत पड़ती है। इसलिए हेल्थ पॉलिसी लेते वक्त इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसमें रिप्रोडक्टिव ट्रीटमेंट शामिल हो। ज्यादातर हेल्थ पॉलिसी में मैटरनिटी कवर में सिर्फ डिलीवरी से जुड़े खर्च शामिल होते हैं। आईवीएफ या सरोगेसी जैसी चीजें शामिल नहीं होती है।

नेटवर्क हॉस्पिटल्स की लिस्ट देख लें

आपको यह भी चेक करना होगा कि आप जो पॉलिसी खरीदने जा रहे हैं, उसमें मैटरनिटी फैसिलिटीज वाले हॉस्पिटल कितने शामिल हैं। खासकर वह हॉस्पिटल शामिल है या नहीं जिसमें आप जाना चाहते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के नेटवर्क हॉस्पिटल्स में आपकी पसंद के हॉस्पिटल के शामिल होने से बच्चे की डिलीवरी के वक्त आपको काफी आसानी होती है। पूरा प्रोसेस कैशलेस होता है। हॉस्पिटल आपको हर खर्च का पेमेंट करने के लिए नहीं कहता है। डिलीवरी से पहले और बाद तक का पूरा खर्च कैशलेस होता है।


यह भी पढ़ें : बैंक में नौकरी पाने के लिए कर रहे हैं तैयारी? चाहिए होगा बेस्ट सिबिल स्कोर, बदल गए हैं नियम

वेटिंग पीरियड की ठीक से जांच कर लें

मैटरनिटी कवरेज में वेटिंग पीरियड का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पॉलिसी खरीदने के बाद उसका तुरंत इस्तेमाल शुरू नहीं किया जा सकता है। पॉलिसी के साथ वेटिंग पीरियड की शर्त जुड़ी होती है। इस पीरियड के खत्म हो जाने के बाद ही इलाज के लिए आप हेल्थ पॉलिसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे एक उदाहरण की मदद से समझा जा सकता है। मान लीजिए आपने एक साल बाद पिता बनने का प्लान बनाया है। लेकिन, आप जो पॉलिसी खरीद रहे हैं उसमें वेटिंग पीरियड चार साल है। ऐसा होने पर डिलीवरी से आने वाले खर्च के लिए आप इस पॉलिसी का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

एक्सक्लूजंस लिस्ट को ठीक से समझना है जरूरी

कुछ हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जन्म के तुरंत बाद से ही नवजात बच्चे का कवरेज ऑफर करते हैं। इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले आपको इस बात की भी जांच करनी होगी। कुछ हेल्थ पॉलिसी में पोस्टनेटल सपोर्ट, न्यूबर्न कवर और वेलनेस प्रोग्राम शामिल होते हैं। इसलिए ऐसी पॉलिसी खरीदने में समझदारी है जिसमें ये चीजें कवर होती हैं। इसलिए सबसे जरूरी है कि मैटरनिटी कवर प्लान के एक्सक्लूजंस और लिमिटेंस को ठीक से समझ लिया जाए। इसका फायदा यह होगा कि आपको पहले से पता होगा कि आपको कौन-कौन से खर्च अपनी जेब से भरने हैं और कौन-कौन से खर्च बीमा कंपनी की तरफ से दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।