500 रुपए में करिए ऋषिकेश में राफ्टिंग- कैंपिंग, मिल रहा है सस्ता पैकेज

Rishikesh River Rafting: अगर आप वीकेंड या गर्मी की छुट्टियों में ऋषिकेश घूमने और राफ्टिंग का प्लान कर रहे हैं तो कम बजट में कर सकते हैं। ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए कई ट्रैवल कंपनियां पैकेज ऑफर कर रही हैं। रीवर राफ्टिंग के यह टूर पैकेज 500 रुपए से शुरू हैं

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 7:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीकेंड या गर्मी की छुट्टियों में ऋषिकेश घूमने और राफ्टिंग का प्लान कर रहे हैं तो कम बजट में कर सकते हैं।

Rishikesh River Rafting: अगर आप वीकेंड या गर्मी की छुट्टियों में ऋषिकेश घूमने और राफ्टिंग का प्लान कर रहे हैं तो कम बजट में कर सकते हैं। ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए कई ट्रैवल कंपनियां पैकेज ऑफर कर रही हैं। रीवर राफ्टिंग के यह टूर पैकेज 500 रुपए से शुरू हैं। इस गर्मी के मौसम में आप कम बजट में राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।

500 रुपए में करें रीवर राफ्टिंग

ऋषिकेश में 400 रुपए में रीवर राफ्टिंग कर सकते हैं। कई ट्रैवल कंपनियां ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग कराती है। ट्रैवल कंपनी ट्रिप रेडी गो की वेबसाइट के मुताबिक 500 रुपए में रीवर राफ्टिंग करा रहा है। इसमें 9 किलोमीटर की रीवर राफ्टिंग, क्लिफ जंपिंग और बॉडी सर्फिंग शामिल है। एक व्यक्ति न्यूनतम 500 रुपए में ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग कर सकता है। इन पैकेज में आने-जाने का खर्च शामिल नहीं है।


1,700 रुपए में रीवर राफ्टिंग और कैंपिंग

ट्रैवल एजेंट 1,700 रुपए में एक रात और 2 दिन में रीवर राफ्टिंग और कैंपिंग का पैकेज दे रहे हैं। इसमें एक रात का कैंप स्टे, राफ्टिंग, खाना, बोनफायर और गेम्स शामिल है। इसमें कैंप में ठहरने के अलावा रीवर राफ्टिंग और बॉडी सर्फिंग शामिल है। ये पैकेज प्राइस एक व्यक्ति का है।

3,600 रुपए में रीवर राफ्टिंग और गंगा किनारे कैंपिंग

कैंपिंग ऋषिकेश की वेबसाइट के मुताबिक 3,600 रुपए में एक रात और 2 दिन टूर पैकेज ऑफर कर रहे हैं। इसमें आपको गंगा किनारे बने कैंप में ठहराया जाएगा। इसमें एक रात का कैंप स्टे, राफ्टिंग, खाना, बोनफायर और गेम्स शामिल है। इसमें कैंप में ठहरने के अलावा 16 किलोमीटर की रीवर राफ्टिंग, क्लिफ जंपिंग और बॉडी सर्फिंग शामिल है। ये पैकेज प्राइस एक व्यक्ति का है।

लग्जरी कॉटेज और रीवर राफ्टिंग

6,50000 रुपए में एक रात और 2 दिन टूर पैकेज ऑफर कर रहे हैं। इसमें आपको गंगा किनारे बने लग्जरी कॉटेज में ठहराया जाएगा। इसमें एक रात का कैंप स्टे, रीवर राफ्टिंग, खाना, बोनफायर और गेम्स शामिल है।

Taking stock: भारी उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 17 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।