Rising Bharat Summit 2026: भारत में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक हालात और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद बड़ी वजह है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सीईओ डेविड टैट ने राइजिंग भारत समिट 2026 में कहा कि दुनिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। ग्लोबल हालात और केंद्रीय बैंक यही दो बड़े कारण है जिसके कारण सोना महंगा हो रहा है।
