Get App

Rule Change: LPG गैस, PF, GST से जुड़े नियम आज से बदल गए, जानिए आपकी जेब पर क्या हुआ असर?

आज से कई नियम बदल गए हैं, आप भी जान लीजिए नुकसान से बचेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2021 पर 10:14 AM
Rule Change: LPG गैस, PF, GST से जुड़े नियम आज से बदल गए, जानिए आपकी जेब पर क्या हुआ असर?

आज यानी 1 सितंबर से कई ऐसे नियम बदल जाएंगे जिनका आपने जीवन और जेब पर सीधा असर होगा। अगर आपने UAN नंबर से आधार को लिंक नहीं किया तो आज से आपको दिक्कत होगी। इसके साथ ही GST रिटर्न फाइल करने से चेक क्लीयरेंस के नियम तक सबकुछ बदल गए हैं। आइए हम इन सभी बदलावों के बारे में बता रहे हैं ताकि अगर अभी तक आपको इनकी जानकारी रहे और आप किसी तरह के नुकसान से बचें।

आधार-PF को लिंक करना जरूरी

आज से अगर आपका PF अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो आपकी कंपनी आपके PF अकाउंट में अपना योगदान जमा नहीं कर पाएगी। इसलिए जरूरी है कि आपके PF के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से आधार लिंक हो। EPFO ने सोशल सिक्योरिटी कोड-2020 की धारा 142 में संशोधन किया है। जिसके बाद किसी भी सोशल सर्विस का लाभ उठाने, बेनिफिट लेने, पेमेंट लेने आदि के लिए UAN से आधार को लिंक करना अनिवार्य है।

एक्सिस बैंक में चेक क्लीयरेंस का नया नियम लागू

RBI ने बैंक धोखाधड़ी को रोकने के लिए चेक क्लीयरेंस का नया नियम आज से लागू कर दिया है। चेक इश्यू करने वाले की डिटेल वेरिफाई करने के लिए 2020 में एक नया पॉजिटिव पे सिस्टम शुरू किया था। कई बैंक इस सिस्टम को पहले ही लागू कर चुके हैं लेकिन आज से एक्सिस बैंक ने भी इस नियम को लागू कर दिया है।

बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को SMS भेजकर नए नियम की जानकारी दे दी है। नए नियम में अगर कोई ज्यादा वैल्यू वाला चेक जारी करता है तो, चेक जारी करने से पहले उसे अपने संबंधित बैंक के बारे में इसकी जानकारी देनी होगी। ये कदम चेक धोखाधड़ी को रोकने के लिए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें