1 June 2025: हर महीने की पहली तारीख पैसे से जुड़े कई नियम बदल जाते हैं। इस बार भी 1 जून 2025 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव होने जा रहा है। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी जेब, सर्विस और फाइनेंशियल प्लानिंग पर असर करते हैं। गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर बैंकिंग और टैक्स सिस्टम तक बहुत कुछ नया लागू होगा। आइए जानते हैं कि 1 जून से किन-किन नियमों में बदलाव होने वाला है। 1 जून से लागू होने वाले ये बदलाव आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। ऐसे में समय रहते अपने फाइनेंशियल प्लान को अपडेट करें और जरूरी सर्विस के बारे में जानकारी लें, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
