1 अगस्त से बदल जाएंगे ये नियम, आपके घर के बजट से जुड़ें हैं ये नियम

Rules Changing form 1st August 2023: जुलाई का महीना बीतने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जुलाई का महीना कई मायनों में बेहद अहम माना जाता है क्योंकि इस महीने के आखिर तक यानी 31 जुलाई तक ITR फाइल करना होता है

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 4:11 PM
अगस्त की शुरुआत से कई नियम बदल जाएंगे।

Rules Changing form 1st August 2023: जुलाई का महीना बीतने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जुलाई का महीना कई मायनों में बेहद अहम माना जाता है क्योंकि इस महीने के आखिर तक यानी 31 जुलाई तक ITR फाइल करना होता है। अगस्त की शुरुआत से कई नियम बदल जाएंगे। ऐसे में आपके लिए इन बदले हुए नियमों को जानना बेहद जरूरी है। जानिए 1 अगस्त से क्या नियम बदल रहे हैं...

अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक 

अगस्त महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। रक्षाबंधन, मुहर्रम और कई अन्य त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इसके साथ ही शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।


LPG सिलेंडर की कीमत

अगस्त महीने में गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी बदलाव कर सकती हैं। ये कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को एलपीजी की कीमत में बदलाव करती हैं। इसके अलावा PNG और CNG के रेट में भी बदलाव हो सकता है।

ITR नहीं फाइल करने पर लगेगा जुर्माना

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। ये अंतिम तिथि उन टैक्सपेयर्स के लिए हैं जिन्हें अपने अकाउंट को ऑडिट नहीं कराना है। अगर आप इस तारीख तक आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। ऐसे में आपको टैक्स के साथ जुर्माना भी देना पड़ सकता है। टैक्सपेयर्स को देर से आईटीआर फाइल करने पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

Yes Bank के पूर्व एमडी-सीईओ पर चला SEBI का डंडा, जब्त हो सकती है पूरी संपत्ति, ये है पूरा मामला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।