30 साल बाद 1 करोड़ की कीमत होगी सिर्फ 17 लाख! महंगाई खा जएगी आपका पैसा, ये है पूरा कैलकुलेशन

Rupees 1 Crore Value after 30 years: आज के समय में 1 करोड़ रुपये एक बड़ा अमाउंट लगता है। लेकिन क्या आज से 15 साल बाद या 20 साल बाद या 30 साल बाद 1 करोड़ की आज जितनी वैल्यू होगी.. नहीं। आपके 1 करोड़ की कितनी वैल्यू आज से 30 साल बाद सिर्फ 17 लाख रुपये होगी

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 1:56 PM
Story continues below Advertisement
आज के समय में 1 करोड़ रुपये एक बड़ा अमाउंट लगता है। लेकिन क्या आज से 15 साल बाद या 20 साल बाद या 30 साल बाद 1 करोड़ की आज जितनी वैल्यू होगी.. नहीं।

Rupees 1 Crore Value after 30 years: आज के समय में 1 करोड़ रुपये एक बड़ा अमाउंट लगता है। लेकिन क्या आज से 15 साल बाद या 20 साल बाद या 30 साल बाद 1 करोड़ की आज जितनी वैल्यू होगी.. नहीं। आपके 1 करोड़ की कितनी वैल्यू आज से 30 साल बाद सिर्फ 17 लाख रुपये होगी। क्या इतना पैसा जिंदगी को चलाने के बाद काफी होगी? क्या तब 1 करोड़ रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने, या लंबी छुट्टियों जैसे टारगेट को पूरा करने में काफी हो सकता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या 1 करोड़ रुपये की यही वैल्यू 30 साल बाद भी बनी रहेगी?

महंगाई का असर: कैसे घटती है पैसों की कीमत?

महंगाई का असर समय के साथ पैसों की वास्तविक कीमत को कम कर देता है। उदाहरण के लिए, अगर आज एक कार की कीमत 10 लाख रुपये है, तो 15 साल बाद यह कीमत काफी अधिक हो जाएगी। इसी तरह, आज की तुलना में 10-15 साल पहले खाने-पीने की वस्तुएं या घर का किराया भी कम था। महंगाई की वजह से पैसों की कीमत घटती रहती है, इसलिए आज की बड़ी राशि भविष्य में वैसी नहीं रह पाती।


30 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू कितनी होगी?

अगर महंगाई की दर 6% रहती है, तो 10 साल बाद 1 करोड़ रुपये की मौजूदा कीमत घटकर लगभग 55.84 लाख रुपये रह जाएगी।

20 साल बाद: 1 करोड़ रुपये की कीमत लगभग 31.18 लाख रुपये रह जाएगी।

30 साल बाद: 1 करोड़ रुपये की कीमत सिर्फ 17.41 लाख रुपये होगी।

रिटायरमेंट प्लानिंग की जरूरत क्यों है?

महंगाई के कारण समय के साथ पैसों की कीमत घटती रहती है, इसलिए स्मार्ट रिटायरमेंट प्लानिंग की जरूरत बढ़ जाती है। लोग अक्सर आज की कीमत के आधार पर भविष्य की योजनाएं बनाते हैं, जो महंगाई के प्रभाव को देखते हुए काफी नहीं होती। अगर किसी निवेश पर 6% का रिटर्न मिलता है, तो महंगाई की दर के कारण आपकी कमाई लगभग बेअसर हो सकती है। इसलिए, भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए सही तरीके से और सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है।

कैसे करें सही प्लानिंग?

महंगाई के असर को कम करने के लिए उन निवेश योजनाओं में पैसे लगाएं जो महंगाई से बेहतर रिटर्न देती हैं। स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड्स, या रियल एस्टेट जैसी योजनाएं लंबे समय में अच्छा रिटर्न दे सकती हैं।1 करोड़ रुपये 30 साल बाद वैसा मूल्य नहीं रखेंगे जैसा आज है, इसलिए सही रिटायरमेंट प्लानिंग और समझदारी से निवेश करना जरूरी है।

Gold Price Today: आज बुधवार 4 सितंबर को ये रहा सोने का भाव, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।