Get App

Rupees 2000 Note: 12 जनवरी को मुंबई RBI ऑफिस से नहीं बदल पाएंगे 2000 रुपये का नोट, RBI ने कही ये बात

Rupees 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 11 जनवरी को कहा कि ऑपरेशनल कारणों से आरबीआई के मुंबई लोकल ऑफिस में 12 जनवरी 2024 को 2,000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज नहीं कर पाएंगे। आरबीआई ने कहा कि यह सुर्विस सोमवार 15 जनवरी 2024 को फिर से शुरू होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2024 पर 7:10 PM
Rupees 2000 Note: 12 जनवरी को मुंबई RBI ऑफिस से नहीं बदल पाएंगे 2000 रुपये का नोट, RBI ने कही ये बात
RBI ने कहा ऑपरेशनल कारणों से आरबीआई के मुंबई लोकल ऑफिस में 12 जनवरी 2024 को 2,000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज नहीं कर पाएंगे।

Rupees 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 11 जनवरी को कहा कि ऑपरेशनल कारणों से आरबीआई के मुंबई लोकल ऑफिस में 12 जनवरी 2024 को 2,000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज नहीं कर पाएंगे। आरबीआई ने कहा कि यह सुर्विस सोमवार 15 जनवरी 2024 को फिर से शुरू होगी। 1 जनवरी को RBI ने कहा कि 19 मई 2023 तक चलन में 2,000 रुपये के 97.38 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम से वापस आ गए हैं।

29 दिसंबर 2023 को कारोबार के खत्म होने तक बैंक नोटों का कुल मूल्य घटकर 9,330 करोड़ रुपये हो गया। ये 19 मई 2023 को कारोबार की खत्म होने पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था। जब 2,000 रुपये के बैंक नोटों की वापसी की घोषणा की गई थी।

काफी लोगों को RBI रीजनल ऑफिस जाकर 2000 रुपये के नोट बदलने में दिक्कतें आ रही है। ज्यादातर लोग रीजनल ऑफिस नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए RBI ने बताया कि वह RBI के चक्कर काटे बगैर 2000 रुपये के नोट कैसे बदल सकते हैं।

लोग अपने 2,000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस के माध्यम से रिजर्व बैंक के बताए गए रीजनल ऑफिस में भेज सकते हैं। यह उन लोगों के लिए परेशानी से बचाने का ऑप्शन है, जो लोकल ऑफिस में नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा आरबीआई लोगों को उनके बैंक खाते में 2,000 रुपये के नोट जमा करने के लिए TLR (Triple Lock Receptacle) फॉर्म भी ऑफर कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें