Rupees 500 Note: क्या 500 रुपये के नोट ATM से निकलने होंगे बंद? सरकार ने कही ये बात

Rupees 500 Note: सरकार ने साफ कर दिया है कि 500 रुपये के नोट न तो बंद हो रहे हैं और न ही ATM से निकलना बंद होंगे। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 2025 के अंत तक 500 रुपये के नोट ATM से नहीं मिलेंगे

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 6:18 PM
Story continues below Advertisement
Rupees 500 Note: सरकार ने साफ कर दिया है कि 500 रुपये के नोट न तो बंद हो रहे हैं और न ही ATM से निकलना बंद होंगे।

Rupees 500 Note: सरकार ने साफ कर दिया है कि 500 रुपये के नोट न तो बंद हो रहे हैं और न ही ATM से निकलना बंद होंगे। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 2025 के अंत तक 500 रुपये के नोट ATM से नहीं मिलेंगे। लेकिन वित्त मंत्रालय ने संसद में जवाब देकर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। मंत्रालय ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का मकसद सिर्फ छोटे नोटों यानी 100 रुपये और 200 रुपये की संख्या को बढ़ाना है। ताकि, आम लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

क्या है नया निर्देश?

RBI ने 28 अप्रैल 2025 को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें सभी बैंकों और व्हाइट लेबल ATM ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि

30 सितंबर 2025 तक देश के 75% ATM में कम से कम एक कैसेट से 100 या 200 रुपये के नोट निकलने चाहिए।

31 मार्च 2026 तक 90% ATM में यह सुविधा होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि ATM में छोटे नोटों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन 500 रुपये के नोट भी साथ-साथ मिलते रहेंगे।


क्यों जरूरी है यह बदलाव?

छोटे नोट रोजमर्रा की खरीदारी, टैक्सी किराया, सब्जी-फल जैसे छोटे खर्चों के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अभी कई बार ATM से 500 रुपये का नोट निकलने पर दुकानदार या ग्राहक को छुट्टे पैसों की समस्या होती है। RBI चाहता है कि लोगों को सीधे ATM से ही छोटे नोट मिलें, ताकि यह परेशानी कम हो।

संसद में क्या सवाल-जवाब हुए?

राज्यसभा में सांसद येर्रेम वेंकट सुब्बा रेड्डी और मिलिंद देवड़ा ने पूछा था कि क्या सरकार 500 रुपये के नोट बंद करने जा रही है या ATM से इनका डिस्पेंस रोकने की योजना है। इसके जवाब में वित्त मंत्रालय ने साफ कहा कि 500 रुपये के नोट की सप्लाई बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। ATM में 500 रुपये के साथ-साथ 100 और 200 रुपये के नोट भी मिलते रहेंगे।

आपका इनवेस्टमेंट दो गुना, तीन गुना और 10 गुना तक हो सकता है, यहां जानिए तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।