सचिन बंसल के निवेश वाली Navi Finserv नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स (NCD) के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रही है। इसमें 300 करोड़ रुपये तक का ग्रीन शू ऑप्शन होगा। तय सीमा से ज्यादा सब्सक्रिप्शन आने पर कंपनी ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल करेगी। निवेश के लिए यह इश्यू 26 फरवरी को खुलेगा। इसमें 7 मार्च तक निवेश किया जा सकता है। एनसीडी का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इस एनसीडी को स्टेबल आउटलुक के साथ 'ए' रेटिंग दी है।
