Sahara Refund Portal: सहारा की स्कीमों में पैसा लगाने वाले निवेशकों का अब पैसा वापिस लेने का समय आ गया है। सहारा समितियों में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए सहारा रिफंड पोर्टल शुरू हो गया है। अब निवेशक अपने क्लेम के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, रिफंड के लिए अप्लाई करने से पहले निवेशक इस बात का ध्यान रखें कि उनका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ हो। दूसरा, आधार कार्ड उनके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए। क्लेम के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के 45 दिनों के अंदर उनका पैसा बैंक खातों में आज जाएगा।
क्या सहारा सोसायटी के रिफंड क्लेम करने के लिए पैन अनिवार्य है?
यदि क्लेम का पैसा 50,000 रुपये और उससे अधिक है, तो सहारा सोसायटी के जमाकर्ता को अनिवार्य रूप से पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी। सहारा रिफंड पोर्टल वेबसाइट के अनुसार यदि क्लेम का अमाउंट 50,000 रुपये या उससे ज्यादा है तो पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी।
यदि आपके पास नहीं है पैन कार्ड तो क्या होगा?
यदि क्लेम का अमाउंट 50,000 रुपये से अधिक है तो पैन जरूरी है। नहीं है तो आप तुरंत पैन के लिए अप्लाई कर दें।
परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन कार्ड (Pan Number) एक दस अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर है, जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट किसी भी व्यक्ति को लेमिनेटेड कार्ड के तौर पर किसी भी व्यक्ति को जारी करता है। पैन कार्ड के लिए अप्लाई करना पड़ता है। ये आपकी एक आईडी के तौर पर काम करता है। ज्यादातर सभी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन में काम आता है।
सहारा डिपॉजिटर्स को पहले इतना मिलेगा पैसा
जिन लोगों ने 10,000 रुपये या उससे अधिक पैसा जमा किया था, उन्हें पेमेंट की पहली किश्त में 10,000 रुपये मिलेंगे। इस केटेगरी में एक करोड़ से अधिक निवेशक हैं। इसके बाद रिटर्न की रकम बढ़ जाएगी।
सहारा डिपॉजिटर्स को देनी होगी ये जानकारी
डिपॉजिटर्स को अपना मेंबरशीप नंबर, अकाउंट नंबर, आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर, डिपॉजिट सर्टिफिकेट की पासबुक और पैन कार्ड देना होगा।
सहारा डिपॉजिटर्स को यहां करना होगा अप्लाई
डिपॉजिटर्स को https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर जाना होगा। वहां अपना 12 डिजिट का मेंबरशीप नंबर, आधार के आखिरी 4 डिजिट नंबर, आधार नेंबर से लिंक मोबाइल नंबर चाहिए होगा जिस पर ओटीपी आ सके। क्लेम डिटेल्स को भरना होगा। अब आपका फॉर्म तैयार है और इसमें सभी जानकारी भर दें। अपनी फोटों लगाएं और क्लेम फॉर्म पर साइन कर दें। क्लेम फॉर्म को अपलोड कर दें। इसके साथ अपने पैन कार्ड की फोटो डॉक्यूमेंट के साथ अपलोड करके सबमिट कर दें।