सिर्फ 7 रुपये रोज बचाएं और पाएं हर महीने 5,000 रुपये पेंशन, सरकार देती है गारंटी

Atal Pension Yojana: अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी आपकी आमदनी कभी बंद न हो, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Atal Pension Yojana: अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी आपकी आमदनी कभी बंद न हो, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Atal Pension Yojana: अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी आपकी आमदनी कभी बंदहो, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। ऐसे लोग जिनके पास भविष्य के लिए कोई इनकम का ऑप्शन नहीं है। आप इसमें रोजाना 7 रुपये बचाकर 5000 रुपये पेंशन पा सकते हैं।

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप बहुत ही छोटी रकम से शुरुआत कर सकते हैंउदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ता है, तो उसे हर महीने सिर्फ 210 रुपये यानी करीब 7 रोजाना का योगदान देना होगा। इसके बदले 60 साल की उम्र के बाद उसे हर महीने 5,000 रुपये पेंशन मिलेगी। वहीं अगर कोई 32 साल की उम्र में योजना से जुड़ता है, तो उसे 689 रुपये मंथली जमा करना होगा।

क्या है अटल पेंशन योजना?

अटल पेंशन योजना की शुरुआत साल 2015-16 में हुई थी। इस योजना को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) चलाती है। इसका मकसद असंगठित सेक्टर के मजदूरों, छोटे कारोबारियों और कामकाजी लोगों को बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा देना है। इस योजना में 60 साल की उम्र के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की मंथली पेंशन सरकार की गारंटी के साथ दी जाती है।

सरकार भी करती है मदद


इस योजना में सरकार भी योगदान देती है। सरकार हर साल अधिकतम 1,000 रुपये या आपके कुल जमा का 50% जो भी कम हो का सह-योगदान करती है। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ उन लोगों को मिलती है जो टैक्स नहीं भरते और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़े नहीं हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना में शामिल होने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। एक बार योजना से जुड़ने के बाद आपको 60 साल की उम्र तक नियमित रूप से मासिक योगदान करना होगा। इसके बाद आपको तयशुदा पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।

जल्दी जुड़ने का फायदा

इस योजना की खास बात यह है कि जितनी जल्दी आप इसमें निवेश शुरू करेंगे, आपका मासिक योगदान उतना ही कम होगा। यानी अगर आप 18 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं, तो सिर्फ 210 रुपये प्रति माह देकर 5,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। लेकिन अगर आप देर करते हैं, तो हर महीने की अमाउंट बढ़ता जाता है। जैसे 32 साल की उम्र में 689 रुपये और 40 साल की उम्र में 1,454 रुपये जमा करने होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।