Get App

ये प्राइवेट सेक्टर बैंक सेविंग अकाउंट पर दे रहा है FD जितना 6.25% का ब्याज, आज से मिल रहा है ये बड़ा ऑफर

आरबीएल बैंक (RBL Bank) अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर FD जितना इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। बैंक आज से यानी 5 सितंबर से सेविंग अकाउंट पर अधिकतम 6.25% तक का ब्याज दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2022 पर 6:44 PM
ये प्राइवेट सेक्टर बैंक सेविंग अकाउंट पर दे रहा है FD जितना 6.25% का ब्याज, आज से मिल रहा है ये बड़ा ऑफर
आरबीएल बैंक (RBL Bank) अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर FD जितना इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है।

Interest on Saving Account: ज्यादातर लोग किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए अपने हाथ में कैश रखना पसंद करते हैं। एक सेविंग अकाउंट लोगों के लिए कैश की तरह ही काम करता है क्योंकि वह इस पैसे को कभी भी निकाल सकते हैं। साथ ही सेविंग अकाउंट के पैसे पर लोगों को ब्याज भी मिलता है। ये बैंक ग्राहकों को अपने सेविंग अकाउंट पर फिक्सड डिपॉजिट (FD) जितना ब्याज देता है। आरबीएल बैंक (RBL Bank) अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर FD जितना इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। बैंक आज से यानी 5 सितंबर से सेविंग अकाउंट पर अधिकतम 6.25% तक का ब्याज दे रहा है।

बैंक ने बढाया सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट

बैंक ने अपनी अपनी वेबसाइट पर कहा है कि आरबीएल बैंक ने 1 लाख रुपये तक की शेष राशि के बचत खाते पर ब्याज दर को 4.25% ही रखा है। उसके ऊपर यानी 1 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। 10 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक की जमा राशि पर 6% ब्याज मिलेगा, लेकिन 25 लाख रुपये से अधिक और 1 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर 6.25% की नई ब्याज मिलेगा, जो पहले 6% था।

इतने अमाउंट पर मिलेगा इतना ब्याज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें