SBI Bank के सस्ते होम लोन, अमृत कलश, वीकेयर FD पर बेस्ट रिटर्न पाने का मौका, 31 मार्च है लास्ट डेट

SBI Bank 31 March 2024 Financial Deadline: मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। कई योजनाओं की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की योजनाएं ऑफर कर रहा है जो 31 मार्च तक खत्म हो रही है। अगर आप सस्ते में होम लोन लेना चाहते हैं, तो आपके पास इसी महीने तक मौका है

अपडेटेड Mar 01, 2024 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की योजनाएं ऑफर कर रहा है जो 31 मार्च तक खत्म हो रही है।

SBI Bank 31 March 2024 Financial Deadline: मार्च का महीना फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। कई योजनाओं की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की योजनाएं ऑफर कर रहा है जो 31 मार्च तक खत्म हो रही है। अगर आप सस्ते में होम लोन लेना चाहते हैं, तो आपके पास इसी महीने तक मौका है। साथ ही एफडी पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए भी मार्च तक का ही समय है।

1. SBI अमृत कलश की समय सीमा

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI की अमृत कलश योजना स्पेशल FD स्कीम है। इसमें निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 है। बैंक इस पर 7.10% ब्याज दे रहा है। ये एसबीआई की खास योजना है जिसमें 400 दिनों की एफडी पर 7.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अमृत कलश स्पेशल स्कीम में कोई भी 400 दिनों के पीरियड के साथ निवेश कर सकते हैं और गारंटी रिटर्न पा सकते हैं। एसबीआई बैंक के अनुसार अमृत कलश एफडी के निवेशकों को मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज का पेमेंट ले सकते हैं। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार 400 दिनों की अवधि से पहले अमृत कलश एफडी में जमा पैसा निकालने पर बैंक लागू दर से 0.50% से 1% कम ब्याज दर जुर्माने के रूप में काट सकता है।


2. SBI वीकेयर FD स्कीम

SBI ने हाल में वीकेयर एफडी स्कीम (SBI WeCare FD scheme) में निवेश की डेडलाइन 31 मार्च 2024 तक है। SBI ग्राहकों को अपनी वीकेयर एफडी पर बेस्ट ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक सीनियर सिटीजन को किसी भी एफडी पर सामान्य ग्राहक की तुलना में 0.50 अधिक ब्याज देता है। एसबीआई वीकेयर 7.50% ब्याज मिल रहा है। योजना के तहत न्यूनततम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए निवेश किया जाता है। ये दरें नई और रिन्यू होने वाली एफडी पर मिलेगी।

3. SBI होम लोन रेट (SBI Home Loan Interest Rate)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। एसबीआई 31 मार्च 2024 तक होम लो पर ऑफर दे रहा है। जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर 750-800 से अधिक है उन्हें 8.60 फीसदी पर ब्याज दे रहा है। ऑफर के बिना होम लोन ब्याज दर 9.15 फीसदी है।

BSNL का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 2 रुपये रोजाना के खर्च में पूरे साल एक्टिव रहेगी सिम, साथ मिलेंगे ये फायदे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।