Get App

SBI बैंक के ग्राहक तुरंत जाएं ब्रांच, पहले साइन करें ये डॉक्यूमेंट, वरना देर करने पर फंस जाएगा काम

SBI: अगर आप भी SBI बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है जिसके देश में करोड़ों की संख्या में ग्राहक हैं। अगर आपका भी एसबीआई में बैंक लॉकर है तो 31 दिसंबर से पहले आप अपना ये काम निपटा लें

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2023 पर 4:06 PM
SBI बैंक के ग्राहक तुरंत जाएं ब्रांच, पहले साइन करें ये डॉक्यूमेंट, वरना देर करने पर फंस जाएगा काम
SBI: अगर आप भी SBI बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है।

SBI: अगर आप भी SBI बैंक के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है जिसके देश में करोड़ों की संख्या में ग्राहक हैं। अगर आपका भी एसबीआई में बैंक लॉकर है तो 31 दिसंबर से पहले आप अपना ये काम निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने बैंक लॉकर ग्राहकों को नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम 31 दिसंबर तक पूरा होना जरूरी है। अगर आपका भी एसबीआई में बैंक लॉकर है और आपने अभी तक नए समझौते पर साइन नहीं किया है तो बैंक की तरफ से आपको फोन भी आ रहा होगा।

31 दिसंबर तक SBI ग्राहक निपटाएं अपने ये काम

एसबीआई के अनुसार बैंक ने ग्राहक के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। अब ग्राहकों को इस नए समझौते पर साइन करना होगा। एसबीआई बैंक अपने ग्राहकों को फोन करके, SMS और ईमेल के जरिये बैंक आने के लिए कह रहा है। अगर आपका भी SBI बैंक की किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।

31 दिसंबर तक सभी बैंकों को पूरा करना है ये काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें