SBI: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों बड़ी राहत देते हुए ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। एसबीआई ने बेस रेट में बेसिस पॉइंट यानी कि 0.05 प्रतिशत की कटौती की है। इस कटौती के बाद नई ब्याज दरें 7.45 फीसदी हो जाएंगी। इसके अलावा बैंक ने प्राइम लेंडिंग रेट (PLR) में भी 0.05 पर्सेंट की कटौती का फैसला किया है, जिसके बाद पीएलआर 12.20 फीसदी हो जाएगा। ये नई दरें आज बुधवार 15 सितंबर 2021 से लागू हो गई हैं।
इससे पहले अप्रैल में एसबीआई ने होम लोन की दरों में कटौती करते हुए 6.70 प्रतिशत कर दिया था। साथ ही महिला ग्राहकों को 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने का ऐलान किया था।
