SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब एक फोन पर घर आ जाएंगे पैसे

SBI ग्राहकों को SBI डोर-स्टेप (Door Step) सर्विस दे रहा है जिसके जरिए ग्राहक कैश घर पर मंगवा सकते हैं

अपडेटेड Jun 29, 2021 पर 11:24 PM

कोरोना काल में ज्यादातर सभी बैंक ग्राहकों को नेटबैंकिंग के जरिये काम करने की सलाह दे रही है। बैंक सिर्फ जरूरी काम करने के लिए बैंक ब्रांच आने की सलाह दे रहा है। अगर आपको कैश की जरूरत पड़ती है तो आपको कैश निकालने के लिए ATM जाने की जरूरत पड़ेगी। SBI ग्राहकों को SBI डोर-स्टेप (Door Step) सर्विस दे रहा है जिसके जरिए ग्राहक कैश घर पर मंगवा सकते हैं।

SBI कैश डिलीवरी के अलावा डोर-स्टेप सर्विस में चेक देना और लेना, 15H फॉर्म, जीवित प्रमाण पत्र कलेक्ट करने जैसी जैसी सुविधाएं मिल रही है। यानी इन तमाम जरूरतों के लिए अब बैंक जाने की जरूरत नहीं है। बस एक रिक्वेस्ट पर ये सारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिल जाएगी। हालांकि, कैश देने की सुविधा बैंक कुछ ही ब्रांच में दे रहा है।

बाजार हफ्ते के दूसरे दिन भी रहा कंसोलिडेशन मोड में, सेंसेक्स 185 अंक टूटा, निफ्टी 15,750 के नीचे हुआ बंद

कैश डिलीवरी सर्विस का फायदा उठाने के लिए SBI ग्राहकों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

1   SBI ग्राहक घर बैठे 20 हजार रुपये तक पैसा निकाल सकते हैं और जमा कर सकते हैं।

2 बैयह सर्विस रिक्वेस्ट सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ही स्वीकार का जाएगी और बैंक खुले होने चाहिए।


3 जिस ब्रांच में आपका खाता है सिर्फ उसी ब्रांच से यह सुविधा मिलेगी

4 यह सर्विस फ्री नहीं है, इसके लिए ग्राहकों को 100+ GST देना होगा।

5 कस्टमर्स 1800111103 पर फोन करके कैश ऑर्डर कर सकते हैं।

6 कस्टमर्स का घर होम ब्रांच के 5 किलोमीटर की रेंज में होना चाहिए।

7 चेकबुक और पासबुक के जरिए पैसा निकाला जा सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।