SBI WeCare FD: एसबीआई ने अपनी खास एफडी पर बढ़ाई निवेश की डेडलाइन, अब अगले साल तक कर सकते हैं इन्वेस्ट

SBI Bank WeCare FD Scheme: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को तोहफा दिया है। SBI ने अपनी WeCare FD में निवेश करने की डेडलाइन बढ़ा दी है। WeCare एफडी 5 से 10 साल की एफडी है जिस पर ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है

अपडेटेड Nov 20, 2023 पर 12:37 PM
देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को तोहफा दिया है।

SBI Bank WeCare FD Scheme: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को तोहफा दिया है। SBI ने अपनी WeCare FD में निवेश करने की डेडलाइन बढ़ा दी है। WeCare एफडी 5 से 10 साल की एफडी है जिस पर ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। एसबीआई की WeCare एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ये ब्याज दर नई और रिन्यू होने वाली दोनों एफडी पर दी जाएगी। एसबीआई की इस खास योजना पर 31 मार्च 2024 तक निवेश किया जा सकता है।

SBI WeCare स्कीम

सीनियर सिटीजन लोग निवेश के लिए बहुत अधिक जोखिम नहीं लेना चाहते। अगर आप भी एफडी में लंबे समय के लिए निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो एसबीआई की वीकेयर स्कीम (SBI WeCare Scheme) आपके काम आ सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की इस खास एफडी स्कीम में ग्राहक 31 मार्च 2024 तक निवेश कर सकते हैं। एसबीआई की यह योजना सीनियर सिटीजन्स को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दे रही है। इस एफडी स्कीम में न्यूनतम निवेश करके आप 5 साल और 10 साल में ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं। एसबीआई की इस एफडी पर 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है।


रेगुलर एफडी पर SBI दे रहा है इतना ब्याज

एसबीआई की रेगुलर एफडी में ब्याज दरें 7 दिनों से लेकर 10 सालों तक के पीरियड के लिए 3.50% और 7.50% के बीच है। वहीं इनकम टैक्स के नियमों के मुताबिक इसमें टीडीएस काटा जाता है। आईटी नियमों के अनुसार कर कटौती से छूट के लिए निवेशक फॉर्म 15H/15G जमा कर सकते हैं।एसबीआई वीकेयर स्पेशल एफडी योजना की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों को कोविड के समय में उनके पैसे को सुरक्षित रखने के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया था। यह एफडी योजना लोगों को सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली एफडी योजना है।

शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों से कमाई का मौका, निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।