SBI Credit Card: अगर आपके पास भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड (SBI Card) है, तो ये आपके लिए काम की खबर है। SBI के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स क झटका लगने वाला है। दरअसल, एसबीआई के क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका लगने वाला है। एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स (Rent Payments) करने पर प्रोसेसिंग फीस बढ़ा दी है। SBI ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर इस बात की जानकारी दी है कि अब क्रेडिट कार्ड के जरिये रेंट पेमेंट करने पर 199 + टैक्स देना होगा।
अभी तक ग्राहक रेंट क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट के लिए 99 रुपये + टैक्स देते आए हैं लेकिन अब ग्राहकों को 199 + टैक्स देना होगा। एसबीआई बैंक का ये नया बदलाव 15 मार्च 2023 से लागू होगा। एसबीआई ने 99 रुपये + टैक्स नवंबर 2022 में लगाया था।
ये बैंक भी वसूलते हैं चार्ज
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स से रेंट की पेमेंट करने पर 1 फीसदी प्रोसेसिंग फीस चार्ज वसूलता है। बैंक ये प्रोसेसिंग फीस 20 अक्टूबर 2022 से ले रहा है। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) क्रेडिट के जरिए रेंट पेमेंट करने पर 500 रिवार्ड प्वाइंट्स दे रहा है। एक महीने बाद दूसरी बार रेंट कार्ड से भरने पर रेंटल पेमेंट से ट्रांजैक्शन अमाउंट का 1 फीसदी+टैक्स लगता है। बैंक ऑफ बड़ौदा भी 1 फरवरी 2023 से क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1 फीसदी फीस वसूल रहा है। इन बैंक के अलावा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और कोटक बैंक भी 1 फीसदी चार्ज ले रहा है।