Get App

SBI के ग्राहक FD पर ले सकते हैं बहुत कम इंटरेस्ट रेट पर लोन, यहां जानिए प्रोसेस

एसबीआई के एफडी पर लोन की इस सुविधा की एक खासियत यह है कि इसके लिए ग्राहक का सिबिल स्कोर जरूरी नहीं है। चूंकि, बैंक यह लोन ग्राहक के एफडी पर देता है, जिससे उसके लिए रिस्क नहीं होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 6:04 PM
SBI के ग्राहक FD पर ले सकते हैं बहुत कम इंटरेस्ट रेट पर लोन, यहां जानिए प्रोसेस
एसबीआई के ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर लोन लेना कई तरह से फायदेमंद है। यह पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड लोन के मुकाबले बहुत सस्ता है।

कई बार हमें अचानक पैसे की जरूरत पड़ जाती है। बैंक अकाउंट में पैसे नहीं होने पर हम दोस्त-रिश्तेदारों से उधार मांगने के बारे में सोचते हैं। कई लोग इसमें संकोच करते हैं। वे क्रेडिट कार्ड (Credit Card) पर लोन लेना बेहतर समझते हैं।

कुछ लोग बैंक से पर्सनल लोन (Personal Loan) लेते हैं। दोनों का इंटरेस्ट रेट कम से कम 14-15 फीसदी होता है। ऐसे में लोन की रकम ज्यादा होने पर काफी पैसा उसके इंटरेस्ट के रूप में चला जाता है। अगर SBI में आपका फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है तो आप उस पर आसानी से लोन ले सकते हैं।

एसबीआई के ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर लोन लेना कई तरह से फायदेमंद है। यह पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड लोन के मुकाबले बहुत सस्ता है। इसका मतलब है कि इसका इंटरेस्ट रेट दूसरे लोन के मुकाबले बहुत कम है। दूसरा लोन की यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। इस लोन को आप जब चाहें चुका सकते हैं। बैंक ग्राहक से इसके लिए को प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लेता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें