Get App

SBI FD vs Post Office FD: सिर्फ 3 साल में 10 लाख बनाने के लिए इतना करना होगा निवेश, ऐसे जल्दी पूरा होगा टारगेट

SBI FD vs Post Office FD: कोविड महामारी के बाद ज्यादातर बैंकों ने RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंकों ने Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 1:25 PM
SBI FD vs Post Office FD: सिर्फ 3 साल में 10 लाख बनाने के लिए इतना करना होगा निवेश, ऐसे जल्दी पूरा होगा टारगेट
10 लाख पाने के लिए कितना करना होगा निवेश।

SBI FD vs Post Office FD: कोविड महामारी के बाद ज्यादातर बैंकों ने RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंकों ने Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ाया है। सेफ इन्वेस्टमेंट में निवेश करने वाले निवेशक बैंको के FD इंटरेस्ट पर नजर डाल रहे हैं। वह उन बैंकों की तलाश कर रहे हैं, जो उन्हें ज्यादा ब्याज ऑफर करें। निवेशक ऐसे ऑप्शन तलाश रहे हैं जिसमें उन्हें अच्छे रिटर्न के साथ पैसा को लिक्विडेट करना आसान हो। निवेशकों को यह भी बताना चाहेंगे कि बैंक में उनका 5 लाख रुपये तक का निवेश सेफ रहता है। निवेश करने के लिए ज्यादातर निवेशक निवेश करने के लिए सबसे पहले SBI बैंक और पोस्ट ऑफिस के बारे में ही सोचते हैं। यहां आपको दोनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पोस्ट ऑफिस के FD पर ब्याज के बारे में बता रहे हैं कि आपको मैच्योरिटी पर 10 लाख रुपये पाने के लिए कितना निवेश करना होगा।

एसबीआई एफडी कैलकुलेटर (SBI FD Calculator)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष के अवसर पर अधिक ब्याज जैसे लाभों के साथ UTSAV डिपॉजिट की शुरुआत की। ग्राहक इस विशेष योजना का फायदा 15.08.2022 से 28.10.2022 तक उठा सकते हैं। ये योजना 1,000 दिनों यानी 3 साल के मैच्योरिटी के साथ आती है। SBI, UTSAV के तहत रिटेल इन्वेस्टर को 6.10% और सीनियर सिटिजन 6.60 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। एक निवेशक को मैच्योरिटी पर 10.01 लाख रुपये पाने के लिए 8.35 लाख रुपये निवेश करने होंगे। आपको 8.35 लाख रुपये निवेश करने पर 3 साल बाद 10.01 लाख रुपये मिलेंगे।

पोस्ट ऑफिस FD कैलकुलेटर (Post Office FD Calculator)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें