पोस्ट ऑफिय या SBI बैंक कौन दे रहा है ज्यादा ब्याज।
SBI vs ICICI vs PNB Fixed Deposit Interest rate: भारत सहित दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों ने सख्त मौद्रिक नीति को अपनाया है। इसके कारण लोन महंगे हो रहे हैं और FD पर ब्याज बढ़ रहा है। हाल में ही कई बैंकों ने Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ाया है। जून में आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद SBI ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज बढ़ाया था। यहां आपको पोस्ट ऑफिस और SBI अकाउंट पर मिल रहे ब्याज के बारे में बता रहे हैं।
7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 2.90 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.40 प्रतिशत
46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 3.90 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.40 प्रतिशत
180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 4.40 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.90 प्रतिशत
211 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 4.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.10 प्रतिशत
1 साल से 2 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.30 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.80 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.35 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.85 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.45 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.95 प्रतिशत
SBI में ऐसे ऑनलाइन खोलें खाते
1. Retail.onlinesbi.com/retail/login.htm पर जाएं और 'Continue to login' पर क्लिक करें।
2. अब यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर 'लॉगिन' करें।
3. अब ‘Deposit & Investment’ पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन मेनू के तहत, ‘Fixed Deposit’ को चुनें।
4. अब 'Fixed Deposit (e-TDR/e-STDR)' पर क्लिक करें और फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को भरें।
5. अब ‘Proceed’ पर क्लिक करें और अमाउंट भरें।
6. यदि आप वरिष्ठ नागरिक हैं, तो श्रेणी पर सही का निशान लगाएं।
7. मैच्योरिटी और टाइम पीरियड का चुनाव करें।
9. नियम और शर्तों को स्वीकार करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
10. अब आपकी FD अकाउंट खुल गया है।
पोस्ट ऑफिस FD
डाकघर सावधि जमा खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 1000 रुपये और अधिकतम राशि के बिना 100 के मल्टीपल में जमा करना आवश्यक है। यहां FD खाता 1 से 5 साल तक के लिए खोले जा सकते हैं। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 5 साल की एफडी पर टैक्स छूट मिलती है। यहां एक से तीन साल के लिए किए गए डिपॉजिट के लिए 5.5 फीसदी और पांच साल के लिए किए गए डिपॉजिट के लिए 6.7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज अन्य बैंकों और SBI की तुलना में अधिक है।
पोस्ट ऑफिस FD पर इनता दे रहा है ब्याज।
ऐसे खोल सकते हैं FD
- ebanking.indiapost.gov.in पर जाएं और अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके DoP eBanking पोर्टल पर लॉग इन करें।
- अब 'general Service' मेन्यू पर क्लिक करें और फिर 'Service Request' विकल्प चुनें।
- अब ड्रॉप-डाउन मेनू से 'नए रिक्वेस्ट' चुनें, और फिर 'टीडी खाते - एक टीडी खाता खोलें' पर क्लिक करें।
- अब अमाउंट, समय सिलेक्ट करें और डेबिट अकाउंट चुनें। अब ऑनलाइन सबमिट कर दें।
- एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा। आपको पीडीएफ फॉरमेट में फाइल मिल जाएगी।