Get App

SBI ने आम आदमी को दिया हर महीने 60,000 रुपये कमाने का मौका, जानिए कैसे उठाएं फायदा

SBI के ATM की फ्रेंचाइजी लेकर घर बैठे मोटी रकम कमाई जा सकती है, जानिए इसके लिए कैसे अप्लाई करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2021 पर 12:59 PM
SBI ने आम आदमी को दिया हर महीने 60,000 रुपये कमाने का मौका, जानिए कैसे उठाएं फायदा

कोरोना काल के इस दौर में अगर आप घर बैठे कोई बिजनेस शुरू (How to start business) करने की तैयारी कर कर रहे हैं या फिर आप कोई एक्सट्रा आमदनी (Earn money) की तालश में हैं तो आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया (Business Idea) के बारे में बताएंगे।

इसमें आप कम से कम 60,000 रुपये महीने तक की कमाई कर सकते हैं। ये मौका देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) दे रहा है। दरअसल आप SBI की ATM फ्रेंचाइजी (SBI ATM Franchise) लेकर बेहतर कमाई कर सकते हैं। बैंक अपनी तरफ से कभी भी इस्तेमाल नहीं करता है। वो ATM के लिए फ्रेंचाइजी का इस्तेमाल करता है। फिर इन कंपनियों का ATM लागने का है।

फ्रेंचाइजी लेने की शर्तें

अगर आप फ्रेंचाइजी लेने में रुचि रखते हैं तो कम से कम आपके पास 50-80 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। दूसरे ATM एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होना जरूरी है। यह ऐसी जगह होनी चाहिए, जहां लोगों को दूर से दिखाई दे। 24 घंटे पावर सप्‍लाई होनी चाहिए इसके अलावा 1 किलोवाट का बिजली कनेक्‍शन रखना होगा। इस ATM  से हर दिन 300 ट्रांजैक्‍शन की क्षमता होनी चाहिए। ATM की जगह में छत होना चाहिए जो कि सीमेंटेंड हो। इसके साथ ही वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्‍जेशन सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

आपके पास आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (Pan Card), वोटर कार्ड (Voter Card) होना चाहिए। इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड या इलेक्ट्रिसिटी बिल होना जरूरी है। बैंक अकाउंट और पासबुक भी जरूरी है। फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फोन नंबर दना होगा। GST नंबर की भी जरूरत पड़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें