SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ो ग्राहकों को झटका दिया है। SBI ने लोन दरों को रिवाइज कर दिया है। दरअसल, एसबीआई बैंक ने MCLR रेट में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। MCLR की नई रिवाइज दरें आज 15 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। यानी आने वाले दिनों में कार और होम लोन की EMI बढ़ सकती है।
