SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का स्पेशल होम लोन कैंपेन 31 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। होम लोन ऑफर के तहत एसबीआई बैंक होम लोन पर 65 आधार अंक (बीपीएस) तक छूट दे रहा है। यह छूट सभी होम लोन के लिए मान्य है, जिसमें फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास शामिल हैं। होम लोन पर ब्याज दर सिबिल स्कोर के आधार पर अलग-अलग होती है। अब ग्राहकों को पास इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए पांच दिन का समय बचा है। ये होमलोन इंटरेस्ट पर यह छूट ग्राहकों को तभी दिया जाएगा जब आपका सिबल स्कोर अच्छा होगा।
