SBI: देश के सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) 180 दिनों की एफडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई ने हाल में ही मई महीने में एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया था। एसबीआई ने एफडी पर ब्याज 0.75 फीसदी तक बढ़ाया था। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। चेक करें इंटरेस्ट रेट।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के FD रेट्स
7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4 प्रतिशत
46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत
180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत
211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत
1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत
5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।
(5 से 10 साल की एफडी पर एसबीआई वीकेयर एफडी के तहत सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है।)