Get App

SBI Nifty 500 Index Fund: क्या नए निवेशकों को डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो वाली स्कीम में निवेश करना चाहिए?

SBI Mutual Fund का निफ्टी 500 इंडेक्स फंड मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टॉप 500 कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। यह मार्केट में उपलब्ध ऐसा अकेला फंड नहीं है। मोतीलाल ओसवाल ने पांच साल पहले इस थीम पर पहला फंड लॉन्च किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2024 पर 6:00 PM
SBI Nifty 500 Index Fund: क्या नए निवेशकों को डायवर्सिफायड पोर्टफोलियो वाली स्कीम में निवेश करना चाहिए?
मोतीलाल ओसवाल निफ्टी 500 इंडेक्स फंड ने एक साल में 35.29 फीसदी, तीन साल में 16.73 फीसदी और पांच साल में 21.84 फीसदी रिटर्न दिया है।

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने निफ्टी 500 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। इसमें मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से एनएसई की टॉप 500 कंपनियां शामिल हैं। इस तरह इसमें लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स शामिल हैं। इस तरह एसबीआई निफ्टी 500 इंडेक्स फंड निवेशकों को एक साथ छोटी, मध्यम और बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स पर दांव लगाने का मौका देता है। सवाल है कि म्यूचुअल फंडों में पहली बार निवेश करने वाले इनवेस्टर को क्या इस फंड में निवेश करना चाहिए?

पहले से ऐसे 2 फंड मार्केट में हैं

SBI Nifty 500 Index Fund मार्केट में उपलब्ध ऐसा अकेला फंड नहीं है। मोतीलाल ओसवाल ने पांच साल पहले इस थीम पर पहला फंड लॉन्च किया था। इसका नाम मोतीलाल ओसवाल निफ्टी 500 इंडेक्स फंड है। एक्सिस म्यूचुअल फंड ने दो महीने पहले एक्सिस निफ्टी 500 इंडेक्स फंड लॉन्च किया था। दरअसल, निफ्टी 500 इंडेक्स में मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से करीब 92 फीसदी सूचीबद्ध कंपनियां शामिल हैं। इनमें 21 सेक्टर की छोटी, मध्यम और बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स हैं।

फाइनेंशियल सेक्टर का ज्यादा वेटेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें