Get App

SBI दे रहा है कमाई का शानदार मौका, हर महीने होगी 60 हजार रुपए की आय- जानें चाहिए होंगे कौनसे डॉक्युमेंट

अगर आप भी स्वयं का बिजनेस करना चाहते हैं तो SBI आपको कमाई करने का मौका दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2021 पर 5:57 PM
SBI दे रहा है कमाई का शानदार मौका, हर महीने होगी 60 हजार रुपए की आय- जानें चाहिए होंगे कौनसे डॉक्युमेंट

Earn money with SBI ATM Franchise: अगर आप भी कम खर्च में स्वयं का बिजनेस करना चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपको कमाई करने का मौका दे रहा है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक आपको घर बैठे कमाई का मौका दे रहा है। आइए जानते हैं हजारों रुपये कमाने के लिए आपको बिजनेस की शुरुआत कैसे करनी। SBI के नए बिजनेस आइडिया के जरिये आप घर बैठे आसानी से 60 रुपये महीना तक कमा सकते हैं।

ATM फ्रेंचाइजी से कर सकते हैं हजारों की कमाई

SBI की एटीएम फ्रेंचाइजी (SBI ATM Franchise) के जरिये पैसा कमा सकते हैं। SBI के एटीएम बैंक की जगह अलग-अलग कंपनियां लगाती हैं। बैंक ATM लगाने का कॉन्ट्रेक्ट अन्य कंपनियों को देती है। ये कंपनियां अपने हिसाब से ATM लगवाती हैं। आइए जानते हैं कि SBI ATM के लिए आपको क्या चाहिए होगा।

1- SBI ATM की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास 50-80 स्‍क्‍वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए।

2- एसबीआई बैंक के दूसरे एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए।

3- ये जगह ग्राउंड फ्लोर पर होनी चाहिए और अच्छी विजिबिलिटी वाली जगह होनी चाहिए।

4- यहां 24 घंटे बिजली की सप्लाई होनी चाहिए और 1 किलोवाट का बिजली कनेक्‍शन होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें