Get App

SBI की इन योजनाओं का फायदा उठाने का आज है आखिरी दिन, कल से नहीं कर पाएंगे अप्लाई

SBI स्पेशल टर्म डिपोजिट और टर्म डिपोजिट पर स्पेशल ऑफर का फायदा14 सितंबर तक उठा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2021 पर 1:26 PM
SBI की इन योजनाओं का फायदा उठाने का आज है आखिरी दिन, कल से नहीं कर पाएंगे अप्लाई

SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक इंडिया (SBI) ग्राहकों को कार लोन, गोल्ड लोन, होम लोन पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। इसके अलावा टर्म डिपॉजिट और FD पर भी स्पेशल ऑफर दे रहा है। स्पेशल डिपॉजिट स्कीम (Special Deposit Scheme) की शुरुआत की थी, जिसका फायदा उठाने के लिए आज का ही समय बचा है। SBI स्पेशल टर्म डिपोजिट और टर्म डिपोजिट पर स्पेशल ऑफर का फायदा14 सितंबर तक उठा सकते हैं।

स्पेशल ऑफर ब्याज दर

-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 75 दिनों के टर्म डिपॉजिट पर 3.90%  ब्याज दे रही है। जबकि प्लैटिनम डिपॉजिट पर 3.95% ब्याज का ऑफर कर रही है।

- 535 दिनों के टर्म डिपोजिट के लिए 5.00% ब्याज मिल रहा है। लेकिन प्लैटिनम पर 5.10% ब्याज मिलेगा। वहीं, 2250 दिन के टर्म डिपॉजिट पर 5.40% की जगह 5.55% ब्याज देने का प्रस्ताव है।

SBI Pension: SBI ने शुरू की PensionSeva वेबसाइट, एक क्लिक पर मिलेंगी पेंशनर्स को यह सभी सुविधाएं

सीनियर सिटीजन के लिए  ब्याज दर

75 दिन के निवेश पर 4.40% ब्याज की जगह 4.45% ब्याज, 525 दिनों के लिए 5.50% की जगह 5.60% की ब्याज और 2250 दिन के 6.20% ब्याज सीनियर सिटिजन को दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें