ये 3 सरकारी बैंक ऑफर कर रहे हैं स्पेशल FD, 399 दिनों की एफडी पर मिलेगा 7.90% इंटरेस्ट

FD Rates: जुलाई में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित कई प्रमुख बैंकों ने ऊंची ब्याज दरों के साथ स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मानसून धमाका एफडी स्कीम शुरू की है। एसबीआई ने भी नई एफडी स्कीम लॉन्च की है

अपडेटेड Jul 17, 2024 पर 3:51 PM
Story continues below Advertisement
FD Rates: जुलाई में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित कई प्रमुख बैंकों ने ऊंची ब्याज दरों के साथ स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की हैं।

FD Rates: जुलाई में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित कई प्रमुख बैंकों ने ऊंची ब्याज दरों के साथ स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मानसून धमाका एफडी स्कीम शुरू की है। एसबीआई ने भी नई एफडी स्कीम लॉन्च की है। आइए जानते हैं इन स्पेशल एफडी स्कीम के बारे में..

एसबीआई स्पेशल एफडी - अमृत वृष्टि

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक नई सीमित पीरियड की जमा योजना शुरू की है जिसे अमृत वृष्टि का नाम दिया गया है। यह एक एफडी योजना है जो ज्यादा ब्याज ऑफर करती है। अमृत वृष्टि योजना सामान्य नागरिकों को 444 दिनों के जमा पैसे पर 7.25% प्रति वर्ष सालाना का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को यही ब्याज दर 7.75% मिल रही है। यह योजना 31 मार्च 2025 तक के लिए वैलिड है। नई योजना 15 जुलाई 2024 से लागू होगी।


बैंक ऑफ महाराष्ट्र

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अलग-अलग पीरियड के साथ चार एफडी योजनाएं शुरू की हैं। बैंक 200 दिन, 400 दिन, 666 दिन और 777 दिन की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 200-दिन की जमा के लिए 6.9 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।, 400-दिन की जमा के लिए 7.10 प्रतिशत, 666-दिन की जमा के लिए 7.15 प्रतिशत, और 777-दिन की जमा के लिए 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा – मानसून धमाका स्कीम

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ज्यादा ब्याज दरों के साथ एक नई स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की है। नई एफडी का नाम मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम (Monsoon Dhamaka Deposit Scheme) रखा गया है। बैंक ने अपनी रेगुलर एफडी स्कीम को भी रिवाइज कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा 333 दिन और 399 दिनों की ज्यादा ब्याज वाली एफडी ऑफर कर रहा है। वहीं, 333 दिनों की एफडी पर 7.15% का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.75% प्रतिवर्ष 399 दिनों के लिए और 7.65% सालना का ब्याज मिलेगा। BOB मॉनसून धमाका एफडी 399 दिनों के लिए अधिकतम 7.90% का सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। यह योजना 15 जुलाई 2024 से शुरू हो चुकी है। ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम की रीटेल डिपॉजिट पर लागू हो रहा है।

1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! आया 8वें वेतन आयोग का प्रपोजल, बजट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।