SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। एसबीआई ने होम लोन और कार लोन से जुड़ी दरों को घटा दिया है। इससे पुराने होम लोन की EMI या टेन्योर कम हो सकता है। नया होम लोन लेना पहले से सस्ता होगा। अगर आपने SBI से होम लोन या कोई फ्लोटिंग रेट लोन लिया है, तो अब आपको राहत मिलेगी। एसबीआई ने MCLR को 0.25 फीसदी तक घटा दिया है। ये नई दरें आज 15 जुलाई 2025 से लागू हो गई है।
SBI MCLR जुलाई 2025 में कितना है?
MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लैंडिंग रेट में इस बार 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है।
ओवरनाइट और 1 महीने की MCLR: 7.95% हो गया है। ये पहले 8.20 फीसदी था।
3 महीने की MCLR: 8.55% से 8.35 फीसदी कर दिया गया है।
6 महीने की MCLR: 8.90% से 8.70 फीसदी कर दिया है।
1 साल की MCLR: 9.00% से 8.80 फीसदी हो गया है।
2 साल की MCLR: 9.05% फसीदी था जिसे घटाकर 8.95 फीसदी कर दिया है।
3 साल की MCLR: 9.10% फीसदी से 8.90 फीसदी कर दिया है।
SBI के इस कदम से आने वाले समय में EMI में राहत मिल सकती है। खासकर उन्हीं ग्राहकों को फायदा होगा जिनके लोन की ब्याज दर MCLR या अन्य फ्लोटिंग रेट्स से जुड़ी होती है। अगर आप नया होम लोन लेने का सोच रहे हैं या टॉप-अप चाहते हैं, तो ये समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट - 7.75% + CRP (ये दरें 15 जून से लागू हैं।)
EBLR और RLLR से जुड़े लोन की EMI भी कम हो सकती है, लेकिन ये बदलाव लोन की रीसेट डेट पर निर्भर करता है।
सामान्य होम लोन: 7.50% से 8.45% (ये दरें यूजर्स के CIBIL स्कोर पर निर्भर करती है।)
Maxgain ओवरड्राफ्ट होम लोन: 7.75% से 8.70%
टॉप-अप होम लोन: 8% से 10.50%
(सभी दरें 15 जून 2025 से लागू हैं)
SBI 0.35% प्रोसेसिंग फीस लेता है (GST अलग), जिसमें न्यूनतम 2,000 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये तक की लिमिट तय है।
CIBIL स्कोर क्या होता है?
CIBIL एक क्रेडिट जानकारी कंपनी है, जो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और स्कोर देती है। बेहतर स्कोर का मतलब है कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना। इसके अलावा Experian, Equifax और Highmark भी आरबीआई की मान्यता प्राप्त क्रेडिट एजेंसियां हैं।