SBI FD Rates: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने Fixed Deposit पर इंटरेस्ट घटा दिया है। बैंक ने एफडी पर 0.10 फीसदी का इंटरेस्ट कम किया है। ये इंटरेस्ट 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर है। SBI बैंक की नई दरें कल 15 अप्रैल से लागू होंगी। SBI बैंक 7 दिन से 10 साल तक एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक अधिकतम ब्याज 5 से 10 की एफडी पर सीनियर सिटीजन को दे रहा है। इस एफडी पर ब्याज 7.50 फीसदी है।
RBI के रेपो रेट घटाने के बाद ज्यादातर बैंक एफडी पर इंटरेस्ट रेट घटा रहे हैं। अब तक Yes Bank, HDFC Bank, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक जैसे कई बैंक एफडी पर इंटरेस्ट कम कर चुके हैं। अब इस गिनती में SBI बैंक का नाम भी शामिल हो गया है।
भारतीय स्टेट बैंक की एफडी पर लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट
7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4 प्रतिशत
46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत
211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत
1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.40 प्रतिशत
3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत
5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।