SBI Vs HDFC Vs PNB: Fixed Deposit में निवेश करना हमेशा से ही निवेश के लिए सबसे सेफ ऑप्शन रहा है। पिछले साल से जब ब्याज दरें बढ़ने लगीं, तब से एफडी ब्याज दरों में अधिक रिटर्न दिया जा रहा है। यहां 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एफडी पर इतना ब्याज ऑफर कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक एफडी पर 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। पीएनबी सालाना 7.75 फीसदी तक एफडी पर ब्याज दे रहा है। एसबीआई सालाना 7.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है।
