SBI Vs HDFC Vs ICICI: किस बैंक की FD पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट
SBI Vs HDFC Bank Vs ICICI Bank: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जाने लें कि कौनसी एफडी में आपको बेस्ट इंटरेस्ट मिल रहा है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है
SBI Vs HDFC Bank Vs ICICI Bank: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जाने लें कि कौनसी एफडी में आपको बेस्ट इंटरेस्ट मिल रहा है।
SBI Vs HDFC Bank Vs ICICI Bank: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जाने लें कि कौनसी एफडी में आपको बेस्ट इंटरेस्ट मिल रहा है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है, जिससे अब कई बड़े बैंकों ने अपने FD और लोन की ब्याज दरों में बदलाव किए हैं। इनमें देश के तीन सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक शामिल हैं। इन तीनों बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की है, लेकिन अब भी कुछ टेन्योर में ये बैंक एक-दूसरे से बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। आइए जानते हैं कहां मिल रहा है ज्यादा फायदा।
6 महीने की FD में कौन दे रहा है ज्यादा ब्याज?
अगर आप 6 महीने से कम समय के लिए FD करना चाहते हैं तो SBI इस रेस में आगे है। SBI यहां पर 5.80% तक ब्याज दे रहा है, वहीं ICICI और HDFC बैंक इससे थोड़ा पीछे हैं। HDFC बैंक अधिकतम 5.75% तक का ब्याज दे रहा है, जबकि ICICI बैंक की रेट थोड़ी कम है।
1 से 2 साल की FD में कौन दे रहा है ज्यादा ब्याज?
इस रेंज में तीनों बैंकों की ब्याज दर लगभग एक जैसी है। SBI 6.25% से 6.45% तक ब्याज दे रहा है, जबकि HDFC बैंक 6.25% से 6.60% तक रिटर्न दे रहा है। वहीं ICICI बैंक भी 6.25% से 6.50% के बीच रिटर्न ऑफर कर रहा है। अगर आप 18 महीने से 2 साल के बीच की FD कर रहे हैं तो ICICI बैंक थोड़ा बेहतर रिटर्न दे रहा है।
2 से 10 साल की FD में कौन दे रहा है ज्यादा ब्याज?
लंबे पीरियड की FD करने वालों के लिए ICICI बैंक सबसे ज्यादा फायदे वाला साबित हो सकता है। 2 से 10 साल की FD पर ICICI बैंक 6.60% तक ब्याज दे रहा है, जबकि HDFC बैंक 6.40% और SBI 6.30% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।
सीनियर सिटीजन को कौन दे रहा है ज्यादा ब्याज?
सभी बैंकों ने सीनियर सिटिज़न यानी 60 साल से ऊपर के ग्राहक के लिए अलग ब्याज दरें रखी हैं। ICICI और HDFC बैंक इस मामले में सबसे बेहतर हैं। दोनों बैंक चुनिंदा टेन्योर में 7.10% तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं SBI का अधिकतम रिटर्न 7.05% है, जो कि SBI We Care स्कीम के तहत मिलता है।
SBI की नई ब्याज दरें (15 जून 2025 से लागू)
7-45 दिन: 3.05% (सीनियर सिटीजन को 3.55%)
46-179 दिन: 5.05% (सीनियर सिटीजन को 5.55%)
180-210 दिन: 5.80% (सीनियर सिटीजन को 6.30%)
1-2 साल: 6.25% (सीनियर सिटीजन को 6.75%)
2-3 साल: 6.45% (सीनियर सिटीजन को 6.95%)
5-10 साल: 6.05% (सीनियर सिटीजन को 7.05%)
HDFC बैंक की नई ब्याज दरें (10 जून 2025 से लागू)
7-14 दिन: 2.75% (सीनियर सिटीजन को 3.25%)
6 महीने: 5.50% तक (सीनियर सिटीजन को 6.00%)
1-2 साल: 6.25% से 6.60%
2-5 साल: 6.45% से 6.40%
5-10 साल: 6.15% (सीनियर सिटीजन को 6.65%)
सबसे ज्यादा ब्याज (7.10%) 15-21 महीने की FD पर
ICICI बैंक की ब्याज दरें (18 जून 2025 से लागू)
7-45 दिन: 3.00% (सीनियर सिटीजन को 3.50%)
6 महीने तक: 5.75% (सीनियर सिटीजन को 6.25%)
1-2 साल: 6.25% से 6.50%
2-5 साल: 6.60% (सीनियर सिटीजन को 7.10%)
5 साल टैक्स सेविंग FD: 6.60% (सीनियर सिटीजन को 7.10%)
RBI के फैसले का असर एफडी के इंटरेस्ट पर आया नजर
इस बार रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट घटाकर 5.50% कर दिया है, जिससे बैंक FD और लोन पर ब्याज दरों को कम कर रहे हैं। इसके साथ ही CRR भी घटाकर 3% कर दिया गया है। इसका सीधा असर ये होगा कि बैंकिंग सिस्टम में ज्यादा कैश आएगा और लोन की EMI सस्ती हो सकती है। लेकिन दूसरी तरफ FD पर ब्याज थोड़ा कम हो सकता है।