SBI vs HDFC vs ICICI FD Rate: कौनसा बैंक दे रहा है Fixed Deposit पर ज्यादा ब्याज, कहां है मोटी कमाई का मौका, जानें यहां
SBI vs HDFC vs ICICI FD Rate: देश के 3 बड़े बैंकों की गिनती में शामिल बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी (HDFC) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने हाल में FD पर ब्याज को बढ़ाया है
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 7:38 PM
SBI vs HDFC vs ICICI FD Rate: ये बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर ज्यादा ब्याज
SBI vs HDFC vs ICICI FD Rate: देश के 3 बड़े बैंकों की गिनती में शामिल बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी (HDFC) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने हाल में FD पर ब्याज को बढ़ाया है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति में सख्त रवैया अपनाया हुआ है। देश में लोन पर ब्याज दरें बढ़ रही हैं। बैंकों ने जमा और लोन दोनों पर अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। यही कारण है कि HDFC और ICICI ने एक महीने में दो बार एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। यहां आपको देश के 3 बड़े बैंक SBI, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं कि ग्राहकों को कहां सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।
एसबीआई की एफडी दरें
7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर, बैंक ने ब्याज दर 2.90% से बढ़ाकर 3.00% यानी 10 बीपीएस 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। साथ ही 46 दिनों से 179 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज दर 3.90 से 10 बीपीएस बढ़ा दी है। यानी अब इस पर 4 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 180 दिनों से 210 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.65% की दर से ब्याज मिलेगा। इस पर पहले ब्याज 4.55% था। अब 211 दिनों में 1 वर्ष से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर अब 4.70% ब्याज मिलेगा, जो पहले 4.60% था।
SBI ने FD पर बढ़ाया ब्याज
एसबीआई ने 1 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर ब्याज दर 15 बीपीएस यानी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक ने 2 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर 15 बीपीएस से बढ़ाकर 5.50% से 5.65% कर दिया है। बैंक ने 3 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.60% से 5.80% कर दिया है। इसमें सीधे 0.20 फीसदी ब्याज बढ़ाया गया है। 5 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 5.65% से 5.85% कर दिया है। इसमें भी 0.20 फीसदी ब्याज बढ़ाया है।
HDFC बैंक की एफडी पर ब्याज दरें:
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.50 प्रतिशत
61 दिन से 89 महीने: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
90 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 9 महीने: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
1 साल से 15 महीने: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत।
आईसीआईसीआई बैंक की एफडी पर ब्याज दरें:
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.40 प्रतिशत
211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.40 प्रतिशत
271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.40 प्रतिशत
290 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.40 प्रतिशत
1 साल से 389 दिन: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.20 प्रतिशत
390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.20 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.20 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 5.70 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.20 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 5.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.30 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत।