SBI vs HDFC vs ICICI FD Rate: देश के 3 बड़े बैंकों की गिनती में शामिल बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी (HDFC) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने हाल में FD पर ब्याज को बढ़ाया है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति में सख्त रवैया अपनाया हुआ है। देश में लोन पर ब्याज दरें बढ़ रही हैं। बैंकों ने जमा और लोन दोनों पर अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। यही कारण है कि HDFC और ICICI ने एक महीने में दो बार एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। यहां आपको देश के 3 बड़े बैंक SBI, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं कि ग्राहकों को कहां सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है।
