बढ़ेगा आयुष्मान भारत योजना का दायरा, 5 लाख के कवर को 10 लाख करने की तैयारी

ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज की रिपोर्ट में ये प्रस्ताव शामिल है। महिलाओं को विशेष स्थिति में 15 लाख तक का कवर मिलेगा। इसके अलावा निजी हॉस्पिटल में 4 लाख बेड्स बढ़ाने का लक्ष्य है। 30 जून तक इस योजना के तहत 7.37 करोड़ लोगों ने अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवाया है

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 6:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आयुष्मान योजना में बीमा कवर बढ़ेगा। बीमा कवर 5 लाख से बढाकर 10 लाख हो सकता है। ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज की रिपोर्ट में ये प्रस्ताव शामिल है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमा कवर का दायरा बढ़ सकता है और 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर देने की तैयारी है। अगले पांच साल में लाभार्थियों की संख्या को 55 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ करने का भी लक्ष्य रखा है। इस स्कीम के तहत महिलाओं को विशेष या गंभीर स्थिति में बीमा कवर 15 लाख रुपए तक दिया जा सकता है। साथ ही निजी हॉस्पिटल्स में आयुष्मान योजना के लिए बेड की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

इस पर ज्यादा डिटेल्स देते हुए सीएनबीसी-आवाज की दीपाली नंदा ने कहा कि आयुष्मान योजना में बीमा कवर बढ़ेगा। बीमा कवर 5 लाख से बढाकर 10 लाख हो सकता है। ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज की रिपोर्ट में ये प्रस्ताव शामिल है। महिलाओं को विशेष स्थिति में 15 लाख तक का कवर मिलेगा। इसके अलावा निजी हॉस्पिटल में 4 लाख बेड्स बढ़ाने का लक्ष्य है।

इस योजना पर ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज की रिपोर्ट


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज (GoS)ने इस योजना पर अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। इसे अगले पांच सालों के लिए लक्ष्य और उनकी उपलब्धि के लिए समयसीमा निर्धारित करने का काम सौंपा गया है। सामाजिक क्षेत्र पर ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज, जिसमें स्वास्थ्य, आयुष, खेल, संस्कृति और शिक्षा सहित नौ मंत्रालय शामिल हैं, द्वारा जल्द ही कैबिनेट सचिव के सामने एक प्रेजेंटेशन देने की उम्मीद है।

बिहार में नीतीश कैबिनेट ने गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क में चलाई कैंची, सिर्फ 4000 रुपये में होगा कार का रजिस्ट्रेशन

वर्तमान में, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लगभग 7.22 लाख प्राइवेट अस्पताल में बेड हैं, जिसे मंत्रालय को 2026-27 तक बढ़ाकर 9.32 लाख और 2028-29 तक 11.12 लाख करने की उम्मीद है। 30 जून तक इस योजना के तहत 7.37 करोड़ लोगों ने अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवाया है। पिछले साल के अंत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में कुल आयुष्मान कार्डों में से लगभग 49 फीसदी महिलाएं हैं तथा कुल अधिकृत अस्पताल में भर्ती होने वालों में लगभग 48 फीसदी महिलाएं हैं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।