सेबी आईटी नेटवर्क और कम्यूनिकेशन सिस्टम्स अपग्रेड करने के लिए एजेंसी नियुक्त करेगा

आईटी नेटवर्क मजबूत करने के लिए सेबी एजेंसी की सेवाएं लेगा

अपडेटेड Jan 04, 2022 पर 2:34 PM
कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI

पूंजी बाजार नियामक सेबी (Capital markets regulator Sebi) अपने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क और कम्युनिकेशन सिस्टम्स में सुधार के लिए एक एजेंसी को नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। एक नोटिस के मुताबिक रेगुलेटर ने सेबी के आईटी नेटवर्क, आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) टेलीफोन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेट-अप को अपग्रेड और सुधार करने के लिए एजेंसियों से अभिरुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest (EoI) मंगाई है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India (Sebi) ने कहा, "प्रस्तावित सॉल्यूशन मजबूत, सुरक्षित, स्टेबल,एफिसिएंट और प्रबंधन करने में आसान होना चाहिए और इसमें लेटेस्ट कोलाबोरेटिव फीचर्स होने चाहिए।"

इसमें आगे कहा गया है कि पूरा सिस्टम की सुरक्षा सर्वोपरि होगी और कार्यान्वयन के समय नवीनतम मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।


टाटा मोटर्स पर CLSA ने घटाई रेटिंग और टारगेट प्राइस, कंपनी का का शेयर 1% टूटा

इस काम के लिए पात्रता मानदंड बताते हुए, सेबी ने कहा कि बोलीदाता कंपनी पंजीकृत होनी चाहिए, जो कम से कम तीन वर्षों से ऑपरेशन में हो और कंपनी ने इस तरह प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया हो।

सेबी ने आगे कहा कि इच्छुक पार्टी को 'फिट और प्रॉपर' होना चाहिए। ये पार्टी असंतोषजनक प्रदर्शन, निर्देशों के उल्लंघन, भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी या किसी अन्य अनैतिक कारोबार के कारण ब्लैक लिस्टेड फर्म नहीं होना चाहिए।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।