5 साल में कहां जल्दी बढ़ेगा पैसा? सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम या FD, कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न

SCSS vs FD: ऊपर से देखने पर लगता है कि बस ब्याज दर ज्यादा हो, वही बेहतर विकल्प होगा। लेकिन असली खेल यहीं से शुरू होता है क्योंकि सही चुनाव सिर्फ रिटर्न नहीं, बल्कि आपकी जरूरत, उम्र और पैसे के इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है

अपडेटेड May 04, 2026 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
पैसा सुरक्षित भी रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले, ये हर निवेशक यही चाहता है।

SCSS vs FD: पैसा सुरक्षित भी रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले, ये हर निवेशक यही चाहता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बीच उलझ जाते हैं। ऊपर से देखने पर लगता है कि बस ब्याज दर ज्यादा हो, वही बेहतर विकल्प होगा। लेकिन असली खेल यहीं से शुरू होता है क्योंकि सही चुनाव सिर्फ रिटर्न नहीं, बल्कि आपकी जरूरत, उम्र और पैसे के इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है।

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और FD पर मिलने वाला इंटरेस्ट

सबसे पहले बात करते हैं ब्याज दर की। अभी SCSS करीब 8.2 प्रतिशत सालाना रिटर्न दे रहा है। यह दर सरकार तय करती है और हर तिमाही में समीक्षा होती है। वहीं FD की बात करें तो अलग-अलग बैंकों में यह दर आमतौर पर 7 से 7.75 प्रतिशत के बीच रहती है। कुछ बैंक सीनियर सिटीज़न को 8 प्रतिशत तक भी दे देते हैं। यानी रिटर्न के मामले में SCSS थोड़ा आगे रहता है, लेकिन अंतर बहुत बड़ा नहीं है।


कहां मिल रहा है ज्यादा इंटरेस्ट?

अब सवाल आता है कि कौन निवेश कर सकता है? SCSS सिर्फ 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए है कुछ मामलों में जल्दी रिटायर हुए लोग भी इसमें निवेश कर सकते हैं। जबकि FD में कोई भी निवेश कर सकता है। यही वजह है कि FD ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध और आसान ऑप्शन है।

कैसे मिलता है इंटरेस्ट?

पैसा मिलने के तरीके में भी दोनों अलग हैं। SCSS में आपको हर तीन महीने में ब्याज मिलता है, जो रिटायर लोगों के लिए नियमित आमदनी जैसा काम करता है। वहीं FD में आपके पास विकल्प होता है। आप चाहें तो हर महीने, हर तिमाही ब्याज लें या फिर मैच्योरिटी पर पूरा पैसा एक साथ लें।

सुरक्षा के लिहाज से दोनों बेहतर हैं क्योंकि SCSS को सीधे सरकार का समर्थन है। इसे बेहद सुरक्षित माना जाता है। दूसरी तरफ FD भी सुरक्षित है। खासकर बड़े बैंकों में एफडी कराना सबसे ज्यादा सेफ है। लेकिन इसमें 5 लाख रुपये तक का ही इंश्योरेंस कवर मिलता है। अगर आप इससे ज्यादा निवेश करते हैं, तो यह बात ध्यान में रखनी चाहिए।

निवेश की सीमा और लचीलापन भी अहम है। SCSS में आप अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं और इसका पीरियड 5 साल की होती है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं FD में कोई ऊपरी सीमा नहीं है और आप अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ महीनों से लेकर कई साल तक का समय चुन सकते हैं।

तो आखिर 5 साल में कौन बेहतर है?

अगर आप SCSS के लिए योग्य हैं और आपको नियमित इनकम चाहिए, तो यह विकल्प थोड़ा ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन अगर आपको ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी चाहिए या आप सीनियर सिटीजन नहीं हैं, तो FD भी एक मजबूत ऑप्शन है।

Silver Gold Price Today : महंगाई बढ़ने के डर के बीच MCX पर सोने की कीमत गिरी, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।