सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम या FD, बुजुर्गों के लिए कौनसी निवेश योजना है बेस्ट? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

Senior Citizen Saving Scheme Vs Senior Citizen Fixed Deposit: हर कोई चाहता है कि उनका निवेश सुरक्षित रहे। देश में सीनियर सिटीजन के लिए निवेश के कई विकल्प मौजूद है

अपडेटेड Sep 07, 2023 पर 6:46 PM
Story continues below Advertisement
सामान्य एफडी की तुलना में सीनियर सिटीजन को बैंकों में विशेष ब्याज दिया जाता है।

Senior Citizen Saving Scheme Vs Senior Citizen Fixed Deposit: हर कोई चाहता है कि उनका निवेश सुरक्षित रहे। देश में सीनियर सिटीजन के लिए निवेश के कई विकल्प मौजूद है। इन निवेश विकल्पों के आधार पर सीनियर सिटीजन आसानी से अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को आसानी से पा सकते हैं। अगर आपके घर में कोई सीनियर सिटीजन हैं या आप खुद 60 साल से अधिक उम्र हैं तो आप निवेश के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) और सीनियर सिटीजन फिक्स्ड (Senior Citizen FD) डिपॉजिट चुन सकते हैं।

SCSS का रिटायरमेंट के बाद मिलता है फायदा

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का फायदा रिटायरमेंट के बाद मिलता है। इस सरकारी योजना में 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति अच्छा रिटर्न पाने के लिए एकसाथ पैसा निवेश करते हैं। जैसाकि, एफडी में किया जाता है। इस योजना में सीनियर सिटीजन की तुलना में बेहतर रिटर्न मिल रहा है। एससीएसएस और एफडी (Fixed Deposit - FD) दोनों में लॉक-इन पीरियड होता है। लेकिन इन दोनों में कुछ अंतर है, जिसके कारण इनके फायदे भी अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सी स्कीम निवेश के लिए बेहतर रहेगी।


सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के फायदे

यह योजना सरकार चला रही है। इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है।

निवशकों को इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट भी मिलती है।

इस योजना में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। आप इसे अगले तीन साल तक बढ़ा सकते हैं।

SCSS खाता खोलना काफी आसान है। आप देशभर के किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा सकते हैं। ग्राहक अपने एससीएसएस खाते को देश भर में किसी भी ब्रांच में ट्रांसफर कर सकते हैं।

योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रुपये जमा कर सकते हैं। इसके बाद आप रकम को 1,000 रुपये के मल्टीपल में बढ़ा सकते हैं। एक फाइनेंशियल ईयर में 30 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिक एफडी योजना (Senior Citizen FD Scheme)

सामान्य एफडी की तुलना में सीनियर सिटीजन को बैंकों में विशेष ब्याज दिया जाता है।

आमतौर पर बैंक बुजुर्ग ग्राहकों को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज देता है।

आप ब्याज का पैसा हर महीना, तिमाली, छमाही या सालाना पा सकते हैं।

कुछ एफडी पर टैक्स का फायदा भी मिलता है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल या उससे अधिक हो सकता है।

दोनों में है अंतर

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर सालाना 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। ये योजना 80C के तहत कवर की गई है। अगर आप पांच साल से कम समय के लिए एफडी (FD) में निवेश करते हैं तो आपको किसी भी तरह का टैक्स लाभ नहीं मिलता है। इन दोनों के बीच दूसरा अंतर यह है कि SCSS के तहत निवेश की अधिकतम सीमा होती है। जबकि एफडी में ऐसी कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा एफडी कई विकल्पों के साथ आती है। दोनों निवेश विकल्पों में से आपको कौन सा विकल्प चुनना है, यह निवेशक के फाइनेंशियल टारगेट और उसके पास मौजूद पैसे के आधार पर निर्भर करता है।

Jio Financial सबसे बड़ी फिनेटक बन सकती है, जानिए टीसी मीनाक्षीसुंदरम ने यह बात क्यों कही

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।