Get App

Senior Citizens FD rates: ये बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहे हैं FD पर 8% का ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

Senior Citizens FD rates: कई छोटे और प्राइवेट सेक्टर बैंक अब सीनियर सिटीजन को 3 साल की एफडी पर 8 प्रतिशत तक की दर का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 9:43 AM
Senior Citizens FD rates: ये बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहे हैं FD पर 8% का ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट
Senior Citizens FD rates: ये बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहे हैं 8 फीसदी का ब्याज।

Senior Citizens FD rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार चार बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। रेपो रेट बढ़ने के बाद कई बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की Fixed Deposit पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। हाल ही में बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने अपने 600 दिनों की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर बढ़ा दी है। वह 600 दिन की FD पर सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि, बाकियों को यानी आम जनता को इसी एफडी पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। छोटे और प्राइवेट सेक्टर बैंक अब सीनियर सिटीजन (Senior Citizen)को 3 साल की एफडी पर 8 प्रतिशत तक की दर का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

सीनियर सिटीजन को ये बैंक दे रहे हैं 8 फीसदी का ब्याज

DCB बैंक और बंधन बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की एफडी पर 8 प्रतिशत ब्याज दे रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर के बैंकों सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की एफडी पर 8 प्रतिशत ब्याज दे रह है। छोटे वित्त बैंकों में यह बैंक बेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। इसमें 1 लाख रुपये का निवेश तीन साल में बढ़कर 1.27 लाख रुपये हो जाता है।

इतना बढ़ जाएगा निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें