RBI ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की अंतिम किस्त 6 मार्च को लॉन्च की थी। आज यानी 10 मार्च इसमें निवेश की आखिरी तारीख है। SGB सोने में निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह कहना है कि Credence Wealth Advisors के फाउंडर कीर्तन ए शाह का। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने एसजीबी की कई खासियतों के बारे में बताया। अगर रिटर्न के लिहाज से देखा जाए तो भी पिछले एक साल में SGB का रिटर्न शेयर बाजार से ज्यादा रहा है।
