शेयर बाजार दिवाली पर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन रह सकता है बंद! जानिए सही वजह

Share Market Diwali Holiday List: आखिर दिवाली के लिए शेयर बाजार कब बंद रहेगा 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? अभी तक ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि दिवाली कब मनाई जाएगी। अगर शेयर मार्केट की हॉलिडे लिस्ट को देखें तो शुक्रवार 1 नवंबर की दिवाली है। 1 नवंबर को दिवाली के दिन एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग शाम के समय होगी

अपडेटेड Oct 14, 2024 पर 4:36 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Diwali Holiday List: आखिर दिवाली के लिए शेयर बाजार कब बंद रहेगा 31 अक्टूबर या 1 नवंबर?

Share Market Diwali Holiday List: दिवाली के लिए शेयर बाजार दो दिन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दो दिन बंद रह सकता है।अभी तक ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि दिवाली कब मनाई जाएगी। अगर शेयर मार्केट की हॉलिडे लिस्ट को देखें तो शुक्रवार 1 नवंबर की दिवाली है। 1 नवंबर को दिवाली के दिन एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग शाम के समय होगी। अगले दिन 2 नवंबर को बलिप्रतिपदा के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। हालांकि, 2 नवंबर को शनिवार है तो शेयर बाजार शनिवार को बंद होता है। अब इसमें एक ट्वविस्ट है कि पंचांग के मुताबिक दिवाली कब मनाई जाएगी? दिवाली जब भी मनाई जाएगी, शेयर बाजर भी उसी हिसाब से बंद होगा। यानी, इस साल दिवाली पर शेयर बाजार 2 दिन बंद रह सकता है।

कब है दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर?

भारत में साल 2024 में दिवाली का त्योहार मनाने की तारीख को लेकर लोगों और निवेशकों के बीच काफी कन्फ्यूजन है।दीपावली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से अमावस्या लग रही है, जो 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। दिवाली के दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने की परंपरा है। 1 नवंबर को अमावस्या शाम 6 बजे से पहले ही खत्म हो जाएगी। इस वजह से पंचांग के कारण सभी 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने पर जोर दे रहे हैं?


क्या बदल जाएगी शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की डेट?

अगर शेयर बाजार का हॉलिडे का कैलेंडर देखे तो शुक्रवार 1 नवंबर की दिवाली है। 2 नवंबर को बलिप्रतिपदा के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। हालांकि, 2 नवंबर को शनिवार के कारण भी शेयर बाजार बंद रहता है। लेकिन, अगर देश में दिवाली 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाती है, तो शेयर बाजार 31 अक्टूबर को बंद रहेगा। सिर्फ, शाम के समय 1 घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग को खुलेगा। वहीं, अगले दिन शुक्रवार 1 नवंबर 2024 को शेयर बाजार का NSE और BSE शेयर बलिप्रतिपदा के कारण बंद रहेगा। यानी, दिवाली वाले हफ्ते में बैंक एक दिन की जगह 2 दिन के लिए शेयर बाजर बंद रह सकता है। शेयर बाजार ने पहले भी त्योहार की डेट बदलने पर छुट्टी बदली है। इस बार देखना होगा कि शेयर बाजार हॉलिडे की डेट बदलेगा या नहीं?

शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट

1 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन

2 नवंबर 2024 शनिवार, दिवाली-बालिप्रतिपदा (बलिप्रतिपदा और शनिवार के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।)

15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती

25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस

Bank Holiday: बुधवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 16 अक्टूबर की छुट्टी

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।