Get App

दुकान के स्टॉफ से टूट गई 1.24 करोड़ चूड़ियां! शॉप ओनर ने किया कुछ ऐसा कि सब रह गए दंग

चीन के सूझोउ (Suzhou) शहर में एक ज्वेलरी दुकान में हुई महंगी गलती ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। यहां एक दुकान के स्टॉफ ने गलती से 30 से ज्यादा जेड (Jade) की चूड़ियां टूट गईं, जिनकी कीमत करीब 10 लाख युआन यानी लगभग 1.24 करोड़ रुपये थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 5:28 PM
दुकान के स्टॉफ से टूट गई 1.24 करोड़ चूड़ियां! शॉप ओनर ने किया कुछ ऐसा कि सब रह गए दंग
चीन के सूझोउ (Suzhou) शहर में एक ज्वेलरी दुकान में हुई महंगी गलती ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है।

चीन के सूझोउ (Suzhou) शहर में एक ज्वेलरी दुकान में हुई महंगी गलती ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। एक दुकान के स्टॉफ ने गलती से 30 से ज्यादा जेड की चूड़ियां टूट गईं, जिनकी कीमत करीब 10 लाख युआन यानी लगभग 1.24 करोड़ रुपये थी। हैरानी की बात यह रही कि दुकान के मालिक ने कर्मचारी को डांटने या सजा देने के बजाय उसे माफ कर दिया। इस हादसे को एक सीख का मौका बताया।

हादसा कैसे हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना अक्टूबर महीने में सूझोउ स्थित एक ज्वेलरी शॉप में हुई। दुकान का एक युवा सेल्सकर्मी टेबल हिला रहा था, तभी गलती से जेड की चूड़ियों का बॉक्स गिर गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि डिब्बा गिरते ही चूड़ियां बुरी तरह टूट गईं और दुकान के स्टॉफ घबराकर टूटे टुकड़े समेटने लगा।

बताया गया कि बॉक्स में करीब 50 रशियन नेफ्राइट जेड चूड़ियां थीं, जिनमें से 30 से ज्यादा पूरी तरह टूट गईं। ये सभी चूड़ियां बेहद कीमती थी। इनका इंश्योरेंस भी नहीं हुआ था। इससे जिससे दुकान के मालिक चेंग (Cheng) को लगभग 1.24 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ। नुकसान इतना बड़ा होने के बावजूद मालिक चेंग ने कर्मचारी से कोई मुआवजा नहीं मांगा। उन्होंने कहा कि यह घटना उनकी खुद की रिक्वेस्ट पर हुई थी, क्योंकि उन्होंने और एक ग्राहक ने दुकान के स्टॉफ से टेबल हटाने को कहा था। दुकान के मालिक ने कहा कि लड़का नया है। उसे सजा देने के बजाय समझाया कि हर गलती एक सबक होती है। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने टूटी हुई चूड़ियों को दुकान में सजाकर रखने का फैसला किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें