महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की दुकानें, मॉल, रेस्टोरेंट, होटल और थिएटर-सिनेमाघर को 24 घंटे और सातों दिन खुले रखने की मंजूरी दे दी है। यह आदेश श्रम, उद्योग, ऊर्जा और खनन विभाग द्वारा जारी किया गया है और इसका उद्देश्य राज्य के व्यापार को नई गति देना है। इससे पहले स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से 24 घंटे संचालन को लेकर विभिन्न शंकाएं और विरोध थे, लेकिन अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इन प्रतिष्ठानों को बिना किसी समय सीमा के संचालित किया जा सकता है।