Get App

पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नया पर्सनल लोन? जानिए कितना सही या गलत होता है ये फैसला

पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नया पर्सनल लोन लेना कई बार राहत दे सकता है, लेकिन यह हर स्थिति में सही फैसला नहीं होता। जानिए कब यह फायदेमंद साबित हो सकता है और किन परिस्थितियों में यह आपकी आर्थिक परेशानी को और बढ़ा सकता है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 10, 2026 पर 3:40 PM
पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नया पर्सनल लोन? जानिए कितना सही या गलत होता है ये फैसला
नया पर्सनल लोन लेने का मतलब यह नहीं कि आपका कर्ज खत्म हो गया।

कई बार कर्ज की किस्तें संभालना मुश्किल होने लगता है। ऐसे में कई लोग पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नया पर्सनल लोन लेने के बारे में सोचते हैं। इससे कुछ समय के लिए राहत जरूर मिल सकती है।

कई बार लोग डिफॉल्ट से बच जाते हैं या अलग-अलग कर्ज को एक ही लोन में बदल लेते हैं। लेकिन अगर यह फैसला बिना सही प्लानिंग के लिया जाए, तो आगे चलकर परेशानी और बढ़ सकती है।

नया पर्सनल लोन क्यों लेते हैं

कई लोग क्रेडिट कार्ड का बकाया, EMI या महंगे शॉर्ट टर्म लोन चुकाने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं। पर्सनल लोन आसानी से मिल जाता है और इसकी रकम का इस्तेमाल किसी भी काम में किया जा सकता है। इसी वजह से लोगों को लगता है कि यह कर्ज की परेशानी से निकलने का आसान तरीका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें