श्रेया घोषाल ने मुंबई के वर्ली में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, 2,750 वर्ग फुट एरिया के लिए दिये 29.7 करोड़

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह प्रॉपर्टी करीब 29.70 करोड़ रुपये में खरीदी गई है। सिंगर ने 2750 वर्ग फुट एरिया के लिए करीब 30 करोड़ रुपये चुकाए हैं

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 3:44 PM
मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह प्रॉपर्टी करीब 29.70 करोड़ रुपये में खरीदी गई है। सिंगर ने 2750 वर्ग फुट एरिया के लिए करीब 30 करोड़ रुपये चुकाए हैं। प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2026 में हुआ है। इस घर को श्रेया घोषाल ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर खरीदा है।

अपार्टमेंट की खासियत

यह अपार्टमेंट Godrej Trilogy नाम के प्रीमियम प्रोजेक्ट में स्थित है, जो वर्ली के सबसे महंगे और डिमांड वाले इलाकों में गिना जाता है। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार इस फ्लैट का कारपेट एरिया करीब 2,430 वर्ग फुट है, जबकि कुल एरिया लगभग 2,750 वर्ग फुट है। इसके साथ तीन कार पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। इस डील पर करीब 1.78 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दी गई।


क्यों खास है वर्ली?

वर्ली मुंबई का एक प्राइम लोकेशन है, जहां से शहर के कई बड़े बिजनेस हब आसानी से पहुंच में हैं। यहां से बांद्रा-वर्ली सी लिंक, एनी बेसेंट रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के जरिए साउथ मुंबई और वेस्टर्न सबर्ब्स तक तेज कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा यह इलाका बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), लोअर परेल और नरीमन पॉइंट जैसे कमर्शियल सेंटर के पास है। यहां आसपास अच्छे स्कूल, हॉस्पिटल, रेस्टोरेंट और हाई-एंड शॉपिंग की सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिसकी वजह से जगह काफी फेमस है।

श्रेया घोषाल का करियर

श्रेया घोषाल भारत की सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो सा रे गा मा पा जीतकर की थी। फिल्म देवदास से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उन्हें कई नेशनल अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।

सिल्वर की जगह सोने में निवेश करने का आ गया है टाइम? गोल्ड-सिल्वर रेशो दूर कर देगा कन्फ्यूजन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।