मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह प्रॉपर्टी करीब 29.70 करोड़ रुपये में खरीदी गई है। सिंगर ने 2750 वर्ग फुट एरिया के लिए करीब 30 करोड़ रुपये चुकाए हैं। प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2026 में हुआ है। इस घर को श्रेया घोषाल ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर खरीदा है।
