Silver Price Today: नए साल के पहले दिन चांदी हुई सस्ती, जानिये 1 जनवरी 2026 का सिल्वर रेट

Silver Price Today: नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को चांदी सस्ती हुई है। चांदी के भाव में आ तेजी को ब्रेक लग गया है। चांदी का रेट चेन्नई में 2,50,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। चांदी अपने अब तक के पीक लेवल के नीचे आ गई है

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 9:34 AM
Story continues below Advertisement
Silver Price Today: नए साल के पहले दिन आज चांदी के भाव में गिरावट आई है।

Silver Price Today: नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को चांदी सस्ती हुई है। चांदी के भाव में आ तेजी को ब्रेक लग गया है। चांदी का रेट चेन्नई में 2,50,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। चांदी अपने अब तक के पीक लेवल के नीचे आ गई है। यहां सिल्वर रेट 1,75,000 रुपये के ऊपर पहुंच गया था। चांदी का दाम दिल्ली में 2,38,900 रुपये के स्तर पर है। यहां जानिये देश के बड़े शहरों में गुरुवार 1 जनवरी 2026 का चांदी का रेट।

पिछले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में तेज उछाल के पीछे कई बड़े कारण हैं। इंडस्ट्रियल डिमांड में जबरदस्त बढ़ोतरी इसका सबसे बड़ा कारण मानी जा रही है, क्योंकि सोलर पैनल, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीककल्स और नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से कमोडिटी मार्केट को सपोर्ट मिला है, जिससे निवेशकों का रुझान चांदी की ओर बढ़ा है। वहीं, चीन की तरफ से 2026 के बाद चांदी के एक्सपोर्ट पर रोक की आशंका ने सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिससे कीमतों को और मजबूती मिली। इन सभी कारणों के चलते चांदी ने रिटर्न के मामले में सोने को भी पीछे छोड़ दिया है और इस साल इसमें रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है।

गुरुवार 1 जनवरी 2026 को चांदी का रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 2,38,900
मुंबई 2,38,900
अहमदाबाद 2,38,900
चेन्नई 2,56,900
कोलकाता 2,38,900
गुरुग्राम 2,38,900
लखनऊ 2,38,900
बेंगलुरु 2,38,900
जयपुर 2,38,900
पटना 2,38,900
भुवनेश्वर 2,38,900
हैदराबाद 2,56,900

Silver Gold price: सोना ₹1.50 लाख और चांदी ₹3 लाख के पार! एक्सपर्ट ने बताया 2026 में कितना उछलेगा भाव


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।