Get App

Silver की कीमतें क्रैश, एमसीएक्स पर 24 फीसदी की गिरावट, सोना भी 9% लुढ़का

एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स शाम के ट्रेडिंग सेशन में 24 फीसदी क्रैश कर गया। रात 22:36 बजे एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 24.0 फीसदी गिरकर 3,03,371 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। सोने में भी गिरावट दिखी। गोल्ड फ्यूचर्स 9 फीसदी नीचे चल रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 10:59 PM
Silver की कीमतें क्रैश, एमसीएक्स पर 24 फीसदी की गिरावट, सोना भी 9% लुढ़का
निवेशकों को चांदी की कीमतों पर करीबी नजर बनाए रखने की जरूरत है।

चांदी में 30 जनवरी को बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स शाम के ट्रेडिंग सेशन में 24 फीसदी क्रैश कर गया। रात 22:36 बजे एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स 24.0 फीसदी गिरकर 3,03,371 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। सोने में भी गिरावट दिखी। गोल्ड फ्यूचर्स 9 फीसदी नीचे चल रहा था।

निवेशकों में डर का माहौल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने और चांदी में आई गिरावट ने निवेशकों को फिक्रमंद कर दिया है। इससे पहले बीते कई हफ्तों से लगातार सोने और चांदी में तेजी दिख रही थी। इसकी वजह जियोपॉलिटिकल टेंशन और वैश्विक अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता थी। लेकिन, अचानक आई गिरावट ने निवेशक हैरान हैं।

चांदी में ज्यादा उतार-चढ़ाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें